LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  Jaunpur News : स्कूटी—बाइक की आमने-सामने टक्कर ...
GENERAL Verified हिंदी

Jaunpur News : स्कूटी—बाइक की आमने-सामने टक्कर में महिला की हुई मौत, दो घायल

India 13h ago Source: publicofindia

सरायख्वाजा क्षेत्र के कोठवार बाजार के पास हुई घटना विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की शाम कोठवार बाजार के पास दो स्कूटी बाइक की जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मेडिकल कॉलेज ले गये जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार अकबरपुर केराकत गांव निवासी रोहित कुमार नशे में धूत अपनी पत्नी चंद्रकला 24 वर्ष और साली चंद्रकुमारी 30 वर्ष केराकत जा रहे थे कि सिद्दीकपुर जमुहाई मार्ग पर कोठवार बाजार में स्कूटी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें रोहित कुमार की साली चंद्रकुमारी 30 वर्ष एवं प्रदीप कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख जुटे बाजारवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले गयी जहां इलाज के दौरान चंद्रकुमारी की मौत हो गई। वहीं छोटी बहन चंद्रकला एवं जीजा रोहित गंभीर रूप से घायल हो हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। खबर लिखे जाने तक बाकी लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.