General
20h ago हिंदी
Viral Video: बड़े तालाब में छलांग लगाने ही वाली थी युवती, सोलर पैनल पर अटकी, फिर फरिश्ता बनकर पहुंचे गोताखोर
भोपाल में गुरुवार को वीआईपी रोड के पास बड़े तालाब में एक युवती के छलांग लगाने की कोशिश से हड़कंप मच गया. युवती रेलिंग पार कर सोलर पैनल तक पहुंच गई थी. तभी वहां मौजूद एक गोताखोर ने उसे देख लिया और समय रहते हाथ पकड़कर रोक लिया. इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्या है पूरा मामला? भोपाल वीआईपी रोड के पास एक युवती के छलांग लगाने की कोशिश से अफरा-तफरी मच गई. वह रेलिंग पार कर दूसरी ओर लगे सोलर पैनलों तक पहुंच गई थी. तभी वहां तैनात एक गोताखोर की नजर उस पर पड़ी और उसने तुरंत युवती का हाथ पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती काफी देर तक तालाब में कूदने की बात कहती रही. हालांकि, गोताखोर ने उसे सुरक्षित जगह पर रोके रखा और पानी में नहीं कूदने दिया. बाद में युवती को तलैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया. वीडियो हो रहा वायरल इंटरनेट पर इस घटना का पूरा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक युवती सोलर पैनल पर अटकी हुई है और वहां मौजूद लोग उसे बचा रहे हैं. समय रहते लोग पहुंच गए, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. यह खबर भी पढ़ें: Delhi Robbery: करवा चौथ पर दिल्ली में बड़ा लूटकांड, दफ्तर में घुसकर लूट लिए 2.30 करोड़ रुपये यह खबर भी पढ़ें: कुल्हाड़ी से कई वार, सिर पर टांकों के निशान: अब Captain Smit Machchhar को मिला UAE का प्रतिष्ठित सम्मान