LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  उतरौला बलरामपुर- कांवड़ यात्रियों पर नगर पालिका...
GENERAL Verified हिंदी

उतरौला बलरामपुर- कांवड़ यात्रियों पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर उनका किया भव्य तरीके से स्वागत

India 13h ago Source: publicofindia

उतरौला बलरामपुर- श्रावण मास की शिव रात्रि यानी तेरस के पावन अवसर पर नगर के प्राचीन दुःख हरण नाथ मन्दिर में सोमवार को सुबह लगभग चार बजे लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब चार बजे से ही मन्दिर परिसर में भगवान भोले नाथ के दर्शन,पूजा और जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जय घोष से मन्दिर परिसर के आस पास का पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।तेरस पर्व पर शिव भक्तों ने परम्परागत रूप से कांवड़ यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं के अलग-अलग जत्थे मन्दिर से रवानाहोकर पिपरा घाट और सिंगार जोत घाट पर पहुंचे। सिंगार जोत घाट से ग्राम सभा मटेरिया-कर्मा क्षेत्र तथा पिपरा घाट पर स्थित राप्ती नदी से श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद कांवड़िये अपने निर्धा रित मार्गों से पैदल यात्रा करते हुए वापस दुःख हरण नाथमन्दिर पहुंचे। कांवड़ यात्रियों ने मन्दिर पर पहुंचकर भगवान शिव के शिव लिंग पर राप्ती नदी के पवित्र जल से जला भिषेक किया, और विधि-विधान से पूजा- अर्चना कर सुख- समृ द्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा नगर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर पालि का परिषद उतरौला के अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने अपने आवास के सामने कांवड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा कर भव्य तरीके से उनका स्वागत किया। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था उनके आवास के पास पहुंचा,अनूप चन्द गुप्ता ने शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा कर उनका अभि नन्दन किया। इस दौरान कांवड़ यात्रियों के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भी पुष्प वर्षा के बीच उत्साह पूर्वक आगे बढ़ते हुए भगवान भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हुए दिखाई पडे। इस अवसर पर अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और आस्था का एक पवित्र पर्व है। कांवड़ यात्रा सनातन आस्था, भक्ति, अनुशासनऔर सेवा की अद्भुत परम्प रा है। कांवड़ कोलेकर भगवान शिव काजला भिषेक करने वाले सभी शिवभक्तों का स्वागत और सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाई चारा,सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत होती है। उन्होंने सभी श्रद्धालु ओं को तेरस पर्व की शुभ कामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रियों के स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रति निधि अनूप चन्द गुप्ता के नगरपालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के तमाम कार्यकर्ता ओं एवं समर्थकों ने भी कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पुष्पवर्षा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा।कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा औरसुविधा को लेकर भी नगर क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं ने शांति पूर्ण ढंग से कांवड़ यात्रा पूरी कर दुःख हरण नाथ मन्दिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जला भिषेक किया। तेरस पर्व पर मन्दिर और नगर क्षेत्र में देर तक धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.