आज छोटे-छोटे बच्चों के पास फोन हैं। वे वीडियो बना रहे हैं। यूट्यूब पर वीडियो देख रहे हैं। पेरेंट्स इतना जल्दी फोन क्यों देते हैं? जब वो आपसे दूर हो जाता है तो आप कहते हैं इंटरनेट ने दूर कर दिया है। बच्चों को मोबाइल से दूर रखे और बच्चों की मसूमियत को जिंदा रखे। पेरेंट़्स को बच्चों के लिए एफर्ट देने होंगे। जब आप समय और संस्कर दे पाएं, तभी उसे दुनिया में लाएं। ये बात जया किशोरी ने शुक्रवार को दैनिक भास्कर के मारवाड़ उत्सव के तहत हुए मोटिवेशनल टॉक शो के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों की फरमाइश पर ‘किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए...’ भजन भी गाकर सुनाया। इस टॉक शो के दौरान जया किशोरी ने परिवार, रिश्तों और यूथ को लेकर बात की। कहा- गाड़ी से कम्फर्ट आता है, खुशी नहीं जया किशोर ने कहा- चीजों में शांति नहीं होती है। गाड़ी से कम्फर्ट आता है, लेकिन खुशी नहीं आती। उन्होंने कहा- जितना अच्छा संवाद भगवान से हो सकता है, उससे बेहतर कोई नहीं है। उन्होंने कहा- मुझे ईश्वर जवाब देता है। जया किशोरी ने किस्सा सुनाते हुए कहा- एक टाइम ऐसा आया, जब मैं बहुत परेशान थी। नींद आना बंद हो गई थी। एक समय आया, जब सूरज की रोशनी मेरे कृष्ण पर पड़ी और ऐसा लग रहा था वो मुस्कराते हुए मुझे कह रहे तो चिल करो। इसलिए मैं कहती हूं ईश्वर जवाब देते हैं। यूथ पर कहा- सहन नहीं करवा है, सवाल पूछना चाहिए यूथ को लेकर वे बोलीं- सहन कभी नहीं करना है। सवाल सभी से पूछना चाहिए। सवाल करना और गाली देने में फर्क होता है। क्रिटिसाइज करने और धमकाने में फर्क होता है। जब आप धैर्य खो देते हैं तो मुद्दे से भटक जाते हो। जेन-जी को लेकर उन्होंने कहा- आज का जेन जी समझदार है और अपना हक जानना चाहता है। बस धैर्य रखना चाहिए। कहा- बच्चों पर इतना प्रेशर मत दीजिए उन्होंने बच्चों को लेकर कहा- बच्चों को इतना प्रेशर करते हैं कि बच्चे को लगता है, ये ही मेरा जीवन है। बाहर वाले की वजह से हमारा जीवन नहीं बदल सका। उन्होंने अपने बचपन का जिक्र करते हुए कहा- मैंने बचपन नहीं जिया। जब 6 साल की थी तब शुरुआत की थी और 15 साल में सक्सेस मिली। जीवन के लिए दिए सक्सेस मंत्र जया किशोर ने कहा- माफ करने की हद नहीं होनी चाहिए। माफ करो, लेकिन भूलो मत। उतना ही कमाइए, जितना आपको चाहिए। उतने में मत जाइए कि समाज को चाहिए। आपको अपना मोटिवेशन आपके अंदर होना चाहिए। कोई व्यक्ति या वीडियो आपको मोटिवेट करता है तो ये गलत है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.