मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) और अमरपाटन के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM) को नौकरी से हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अमरपाटन के BMO के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। यह कदम बुधवार को कलेक्टर दफ्तर में हुई समय-सीमा की समीक्षा बैठक के दौरान उठाया गया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान और सीएम हेल्पलाइन के कामों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसी भी हाल में घर पर डिलीवरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम को गर्भवती महिलाओं से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए। काम में ढिलाई और लापरवाही मिलने पर कलेक्टर ने नाराज होकर डीपीएम और बीपीएम की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए। अमरपाटन बीएमओ पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिकायतों का जल्द निपटारा करने के आदेश कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत लोगों की समस्याओं को तुरंत सुलझाने और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। सीएम हेल्पलाइन में अटकी शिकायतों को भी जल्द से जल्द हल करने को कहा गया। बेहतर काम करने वालों को मिला सम्मान अच्छा काम करने पर डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल और बिजली कंपनी के अधिकारी ओमेंद्र को मेडल देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर संजना जैन और जिला पंचायत सीईओ शैलेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.