LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्...
POLITICS Verified हिंदी

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

India 13h ago Source: publicofindia

पटना, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिली हार के बाद बुधवार को समीक्षा कर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक स्तर पर हुई कमियों पर मंथन किया। उपचुनाव के दौरान जिम्मेदारी संभालने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तृत प्रतिक्रिया ली गई। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी तथा चुनावी दायित्व निभाने वाले कई नेता शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, लगभग तीन दशक तक भाजपा का गढ़ रही बांकीपुर सीट पर मिली हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। चुनाव प्रचार, संगठन और प्रबंधन के स्तर पर रही कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने की रणनीति पर भी विचार किया गया। सरावगी ने कहा कि बैठक में हार के कारणों की समीक्षा के साथ-साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने संवाददाताओं से कहा कि बांकीपुर उपचुनाव में पार्टी की हार की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘बांकीपुर की जनता हमेशा भाजपा के साथ रही है। जहां भी कमी हुई है, उसे चिन्हित कर सुधार किया जाएगा।’’ रामकृपाल यादव ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तीन महीने में बदलाव दिखाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशांत किशोर के कामकाज का प्रतिदिन हिसाब मांगेगी। इस बीच, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपनी गलतियों से सीखते हैं और अपनी कमियों की पहचान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी को बांकीपुर से लगातार जीत मिलती रही है। हार के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ऐसा क्या कारण रहा कि बांकीपुर हमारे हाथ से निकल गया, हम सभी पहलुओं को समझेंगे और आगे उसे ठीक करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि पटना शहर की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव हुआ था, जिसके परिणाम तीन अगस्त को घोषित किए गए। इस चुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 मतों के अंतर से पराजित किया। इस सीट पर करीब तीन दशक बाद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण बांकीपुर सीट पर उपचुनाव हुआ।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.