शुभांशू जायसवाल जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' ने डॉ. जी.सी. सिंह एवं सुलोचना सिंह के क्लीनिक पर निःशुल्क बोन मिनरल डेंसिटी जांच शिविर का आयोजन किया। प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी हड्डियों की जांच कराकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' एवं संचालन सचिव लायन नवीन मिश्रा ने किया। शिविर के दौरान डॉ जीसी सिंह ने बताया कि बोन मिनरल डेंसिटी जांच हड्डियों की मजबूती, उनमें कैल्शियम की मात्रा तथा भविष्य में फ्रैक्चर की संभावना का आकलन करने का एक सरल, सुरक्षित एवं दर्दरहित परीक्षण है। यह जांच ऑस्टियोपोरोसिस की समय रहते पहचान करने तथा उचित उपचार की दिशा तय करने में अत्यंत उपयोगी है। इस अवसर पर डॉ सुलोचना सिंह, गणेश गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनुराग सिंह, नूपुर सिंह, शिव कुमार साहू, मनीष गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, प्रज्ञा मिश्रा, विभा श्रीवास्तव, देवेश गुप्ता, दीपक चिटकारिया, जागेश्वर केसरवानी, रीता केसरवानी, धनंजय पाठक, सुनीता पाठक, संजीव गुप्ता, सीमा गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संस्थाध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' ने कहा कि लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' समाज के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। अन्त में सचिव नवीन मिश्रा ने सभी चिकित्सकों, क्लब सदस्यों एवं शिविर में आये लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.