किशनगंज जिले में सिया समुदाय द्वारा चेहल्लुम पर्व के अवसर पर मातमी जुलूस मंगलवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह जुलूस शहर के करवाला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः करवाला में समाप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को यह जुलूस पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाला गया। जुलूस फल चौक, गांधी चौक और चूरीपट्टी जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरा। जुलूस के दौरान समुदाय के लोग मातम करते हुए चल रहे थे। चेहल्लुम पर्व को सिया समुदाय का एक प्रमुख पर्व माना जाता है। 245 स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती प्रशासन ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिले भर के कुल 245 स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती और मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। स्थानीय प्रशासन और समुदाय के लोगों ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आपसी सहयोग दिया। किशनगंज पुलिस ने भी पुष्टि की कि जिले में सभी समुदायों के त्योहार शांतिपूर्वक मनाए जा रहे हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। वही बीते सोमवार को देर रात तक पुलिस अधीक्षक और डीएम ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.