LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  भागलपुर- मेडिकल जांच के लिए लाई नाबालिग थाना से...
GENERAL Verified हिंदी

भागलपुर- मेडिकल जांच के लिए लाई नाबालिग थाना से लापता:20 जुलाई को गायब हुई, परिजन ने दर्ज कराया अपहरण का केस; 17 दिन बाद खुद पहुंची थाना

India 13h ago Source: publicofindia

भागलपुर जिले के रसलपुर थाना परिसर से एक नाबालिग किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई है। अपहरण के एक मामले में बरामद की गई 17 वर्षीय यह किशोरी मेडिकल जांच के बाद थाने से लापता हुई, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, धनौरा गांव की रहने वाली यह किशोरी 20 जुलाई को एक युवक के साथ चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। लगभग 17 दिन बाद किशोरी स्वयं रसलपुर थाना पहुंची थी, जहां पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच कराई। उसे अगले दिन कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही वह थाना परिसर से गायब हो गई। नाबालिग की मां बोली- किसी लड़के के साथ चली गई थी बेटी नाबालिग की मां ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी एक लड़के के साथ भाग गई थी। घटना के लगभग 17 दिन बाद पुलिस उसे पकड़कर रसलपुर थाना लाई थी। मां के अनुसार, थाने में पुलिस ने बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली थी। थाना अध्यक्ष बोले- लड़की की बरादमगी के लिए छापेमारी की जा रही मां ने आगे बताया कि गिरफ्तारी और मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद, उनकी बेटी थाना परिसर से भाग गई। उन्हें इस बात की जानकारी तब मिली जब वे बेटी के कपड़े लेकर थाने पहुंचीं। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि जिस नाबालिग की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर थी, वह थाना परिसर से आखिर कैसे निकल गई। क्या उसकी निगरानी में कोई चूक हुई या सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामी थी, इसकी जांच की जा रही है। रसलपुर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि किशोरी थाना परिसर से कहीं चली गई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक कथित निकाह का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है और न ही इसे इस मामले से आधिकारिक रूप से जोड़ा है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.