दीपावली पर्व को लेकर राजसमंद शहर में उत्सवी माहौल नजर आने लगा है। नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और चौराहों पर आकर्षक विद्युत सजावट करवाई गई है। जगह-जगह बड़े डोम बनाकर उनमें दीपावली और देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गई हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमगा उठा है। वहीं त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर परिषद और यातायात पुलिस भी व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट है। जल चक्की चौराहे से मुखर्जी चौराहे तक दोनों ओर लाइटिंग कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा के निर्देश पर नगर परिषद की ओर से शहर में विशेष लाइटिंग करवाई गई है। जल चक्की चौराहे से मुखर्जी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर आकर्षक लाइटिंग की गई है। वही जल चक्की चौराहे से किशोर नगर तक भी सड़क के दोनों ओर पोल लगाकर रोशनी की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर बड़े डोम तैयार कर उनमें दीपावली और देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। इन डोम को भी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। दीपावली के दिन प्रमुख स्थानों पर आकर्षक रंगोलियां भी बनाई जाएंगी। त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं और बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। अतिक्रमण रोकने के लिए पुलिस अलर्ट त्योहार के दौरान बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी और यातायात पुलिस के जवान अलर्ट हैं। दुकानदारों की ओर से सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने तथा आवागमन बाधित नहीं होने देने के लिए निगरानी रखी जा रही है, ताकि खरीदारी के लिए आने वाले शहरवासियों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.