एसएसपी नीरज जादौन ने विवेचनाओं में लापरवाही और कर्तव्यपालन में शिथिलता बरतने पर चंडौस थाने में तैनात उपनिरीक्षक आदित्य श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान कई मुकदमों की जांच में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की। संबंधित दरोगा पर विवेचना में अपेक्षित गंभीरता और जिम्मेदारी नहीं बरतने का मामला सामने आया था। एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विवेचनाओं का निस्तारण पूरी गंभीरता और निष्पक्षता से करें। जनहित और कर्तव्यपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.