स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सिद्धार्थनगर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी बलरामपुर की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और कौशल संवर्धन के उद्देश्य से संचालित नागरिक कल्याण कार्यक्रम का समापन समारोह रविवार को नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, औदहीकलां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षणों के प्रमाण पत्र और टूल किट वितरित किए गए। साथ ही ग्रामीणों के लिए निःशुल्क मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल रहे। कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती सांसद ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.