अजय पाण्डेय जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील शशि एवं सचिव पूर्णकालिक सुशील सिंह की देख—रेख में गठित विधिक साक्षरता क्लब में डा. दिलीप सिंह डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल जनपद न्यायालय जौनपुर को 109 विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा एक शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। बता दें कि यह आयोजन 2 नवंबर को किया जाएगा। इसमें हर विद्यालय में एक शिक्षक को नोडल शिक्षक के रूप में नामित किया गया है। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार कक्षा 9 से 12 तक के जनपद में संचालित विद्यालयों के शिक्षकगण को ऑनलाइन जाएगा जिसका विषय संविधान संवाद एक संवैधानिक साक्षरता अभियान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है। यह संविधान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2 नवंबर को प्रात: 11 बजे से 1:30 बजे तक होगी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.