कासगंज जिले में गुरुवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की। बारिश के कारण रात 9:30 बजे तक चांद दिखाई नहीं दिया। ऐसे में महिलाओं ने थाली में चावल से चंद्रमा की आकृति बनाकर अर्घ्य दिया और पूजा की। शहर की सूत की मंडी में पंजाबी समाज की महिलाएं एक जगह जुटीं और सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा की। महिलाओं ने व्रत की कथा सुनी और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। सोलह शृंगार कर की पूजा महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर पूजा की तैयारी की। लाल, गुलाबी और दूसरे रंगों की साड़ियों और परिधानों में सजी महिलाएं पर्व को लेकर उत्साहित दिखीं। शहर के अलग-अलग इलाकों में भी करवा चौथ को लेकर चहल-पहल रही। महिलाओं ने चंद्र दर्शन और पूजा के बाद व्रत खोला। परिवार के सदस्यों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। सामूहिक पूजा में गाए करवा चौथ के गीत सूत की मंडी में हुई सामूहिक पूजा के दौरान महिलाओं ने करवा चौथ के गीत गाए और एक-दूसरे के साथ पर्व से जुड़ी यादें साझा कीं। सभी ने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.