सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अगरिया नयापुरा और गोपीसुर सतकुंडा में रविवार को सड़क-स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी दोनों स्थानों पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में एक उप स्वास्थ्य केंद्र भवन और दो सड़कों का लोकार्पण किया गया। जबकि चार सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। ग्राम पंचायत बड़ौदा-25 के ग्राम अगरिया नयापुरा में पीएम ग्राम सड़क योजना-4 के तहत दो सड़कों का भूमिपूजन विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया। अगरिया-नयापुरा में दो सड़कों का भूमिपूजन सेवासनी-अगरिया रोड से सालेरा छताई तक 2.34 किलोमीटर लंबी सड़क 153.47 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। वहीं, अगरिया नयापुरा से नयापुरा टोला तक 5.70 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 409.74 लाख रुपए खर्च होंगे। दोनों सड़कों की कुल लंबाई 8.04 किलोमीटर बताई गई है। गोपीसुर सतकुंडा में स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण गोपीसुर सतकुंडा में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने 71.16 लाख रुपए की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत मुख्य मार्ग से गोपीसुर सतकुंडा तक 144.04 लाख रुपए और पीएम सड़क से चोपड़ा मोहल्ला तक 132 लाख रुपए की लागत से बनी बीटी सड़कों का लोकार्पण किया गया। दो नई सड़कों का भी होगा निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गोपीसुर से नई दिल्ली टोला तक 112.70 लाख रुपए और गोपीसुर से काला झिरना टोला तक 118.77 लाख रुपए की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। इन दोनों कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.