LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  दुर्गा पंडाल में साथ दिखीं दिव्या मित्तल और मनो...
GENERAL Verified हिंदी

दुर्गा पंडाल में साथ दिखीं दिव्या मित्तल और मनोज श्रीवास्तव:सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज, बनाई है नई राजनीतिक पार्टी

India • 12h ago • Source: publicofindia

मिर्जापुर में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल और राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव की मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। शनिवार शाम करीब 7 बजे नगर के चंद्रदीपा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में दोनों ने मां अंबा की पूजा-अर्चना की और देश व समाज के कल्याण की कामना की। नवरात्र के दौरान हुई इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दिव्या मित्तल ने बनाई है नई राजनीतिक पार्टी पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल इन दिनों अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने ‘जन नीति भारत’ नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेत दिए हैं। वहीं, राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव भी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के करीबी सहयोगी रहे हैं। निकाय चुनाव के दौरान दोनों की भूमिकाएं थीं अलग दिव्या मित्तल और मनोज श्रीवास्तव की मुलाकात को नगर निकाय चुनाव के पुराने संदर्भों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उस समय दिव्या मित्तल जिलाधिकारी के पद पर तैनात थीं, जबकि मनोज श्रीवास्तव चुनाव मैदान में प्रत्याशी के रूप में सक्रिय थे। अब दोनों का एक ही दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचना और साथ पूजा-अर्चना करना चर्चा का विषय बन गया है। पूजा के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम जाना और सौहार्दपूर्ण माहौल में मुलाकात की। राजनीतिक गठजोड़ को लेकर कोई घोषणा नहीं इस मुलाकात के दौरान किसी राजनीतिक गठजोड़, साझा रणनीति या भविष्य की राजनीतिक भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। ऐसे में इसे लेकर लगाए जा रहे कयासों की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। दिव्या मित्तल की नई पार्टी और 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरने के संकेतों के बीच इस मुलाकात पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं। हालांकि, यह मुलाकात किसी संभावित राजनीतिक समीकरण का संकेत है या नवरात्र के अवसर पर हुई सामान्य धार्मिक भेंट, यह स्पष्ट नहीं है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.