LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  SPORTS  /  यूपी पुलिस में शामिल 470 कुशल खिलाड़ियों को निय...
SPORTS Verified हिंदी

यूपी पुलिस में शामिल 470 कुशल खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र, Keshav Prasad Maurya ने सराहा

India • 13h ago • Source: publicofindia

लखनऊ, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब पदक जीतकर कोई खिलाड़ी भारत का तिरंगा लहराता है तो छाती चौड़ी हो जाती है। मौर्य यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत पुलिस सेवा के लिए चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने समारोह को संबोधित कर रहे थे। मौर्य ने अपने संबोधन में नियुक्ति पत्र पाने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘‘जब अवसर मिलता है तो आप लोगों को खेलते हुए देखते हैं और जब पदक जीतकर कोई खिलाड़ी भारत का तिरंगा लहराता है तो छाती चौड़ी हो जाती है। ’’ उन्‍होंने कहा कि आज आपको खेल के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने के कारण सरकारी सेवा (पुलिस सेवा) में आने का अवसर मिला है और आपके पास अब और अच्‍छे परिणाम लाने के मौके हैं। मौर्य ने कहा, आपको जहां उप्र की जनता की सेवा और सुरक्षा का अवसर मिला है, वहीं आपका खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। आप जब अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर का कोई पदक प्रदेश व देश के लिए जीतते हैं तो पदोन्‍नति के और भी बेहतर मौके मिल सकते हैं। उन्‍होंने हाल में जापान में संपन्न हुए एशियाई खेलों की चर्चा करते हुए कहा कि जब देश में सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट का स्वर्ण पदक आप लोगों (खिलाड़ियों) ने जीता और उसमें उप्र के खिलाड़ी भी सहभागी थे, तो उसके लिए बधाई देता हूं। मौर्य ने कबड्डी टीम, हॉकी और अन्य खेलों में भी पदक पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उपमुख्यमंत्री ने उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में राज्य की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 के पहले यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त रहती थी, लेकिन आज पूरा देश इस बात की चर्चा करता है कि उप्र की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.