सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या आएंगे। उनका दौरा करीब एक घंटे का रहेगा। वे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी कार्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव दोपहर 3:20 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। शाम 4 बजे पुरसाए रामलीला मैदान, थाना महाराजगंज क्षेत्र के हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वे कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। शाम 4:20 बजे ग्राम कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद पहुंचेंगे। यहां पवन पांडेय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव के सुविधानुसार प्रस्थान का कार्यक्रम है। अधिकारियों को भेजी गई सूचना अखिलेश यादव के दौरे को लेकर पार्टी ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। इसमें पुलिस, प्रशासन और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। संभावित कार्यक्रम 3:20 बजे: लखनऊ से हेलीकॉप्टर रवाना 4:00 बजे: महाराजगंज क्षेत्र में आगमन 4:10 बजे: कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना 4:20 बजे: कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद में कार्यक्रम कार्यक्रम: पूर्व मंत्री पवन पांडेय द्वारा आयोजित कार्यक्रम
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.