LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  Punjab Chunav 2027: कौन हैं परगट सिंह? जिन्हें ...
GENERAL Verified हिंदी

Punjab Chunav 2027: कौन हैं परगट सिंह? जिन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बनाया गया नया अध्यक्ष

India • 13h ago • Source: publicofindia

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी के बीच कांग्रेस ने गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश संगठन में नेतृत्व परिवर्तन किया है. पार्टी ने शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह फैसला राजा वडिंग के पद से इस्तीफा देने के बाद सामने आया. वडिंग ने शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंपा था. परगट सिंह के सामने अब प्रदेश संगठन को संभालने के साथ आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में. कांग्रेस पार्टी ने प्रेसिडेंट का ऐलान किया कांग्रेस पार्टी ने परगट सिंह के नाम का ऐलान किया. परगट सिंह को तुरंत प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रेसिडेंट अपॉइंट किया है. पार्टी ने अमरिंदर सिंह के योगदान की भी तारीफ की, ऑर्डर में कहा, पार्टी जाने वाले PCC प्रेसिडेंट अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के योगदान की तारीफ करती है. ऑर्डर में आगे कहा गया कि पंजाब में चुनाव से जुड़ी अलग-अलग कमेटियों के एक्टिंग प्रेसिडेंट, चेयरपर्सन और को-चेयरपर्सन पहले की तरह काम करते रहेंगे. कौन हैं परगट सिंह? परगट सिंह का जन्म 5 मार्च 1964 को जालंधर के मिट्ठापुर में हुआ. उन्होंने हॉकी में डिफेंडर के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया. वह 1988 सियोल, 1992 बार्सिलोना और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रहे. बार्सिलोना ओर अटलांटा ओलंपिक में उन्होंने टीम की कप्तानी भी की. 1996 के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लिया. खेल में योगदान के लिए उन्हें 1989 में अर्जुन पुरस्कार और 1998 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया. खेल के बाद उन्होंने कोचिंग और हॉकी प्रशासन से भी जुड़कर काम किया. पुलिस अधिकारी रहे, फिर राजनीति में आए हॉकी के बाद परगट सिंह पंजाब पुलिस में शामिल हुए और SP रैंक तक पहुंचे. इसके बाद 2012 में उन्होंने चुनावी राजनीति में कदम रखा और जालंधर कैंट सीट से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर विधायक बने. बाद में अकाली दल से अलग होकर उन्होंने कांग्रेस का रुख किया. कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने 2017 और 2022 में भी जालंधर कैंट सीट जीती. 2021-22 के दौरान वह चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे, जहां उनके पास शिक्षा खेल समते कई विभाग रहे.

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.