प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम जोधपुर प्रवास पर रहे। एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से तो दूरी बनाए रखी, लेकिन इसके बाद मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यकर्ता जन संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों का रोडमैप साझा किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जोधपुर नगर निगम चुनावों में मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया और आगामी पंचायती राज चुनावों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। 80% वादे पूरे होने का दावा: भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों में से लगभग 80 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। कार्यकर्ताओं का काम इन योजनाओं को घर-घर पहुंचाना है। पानी की समस्या का समाधान: प्रदेश में पेयजल आपूर्ति पर बोलते हुए सीएम ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में कई नई जल परियोजनाएं शुरू हो रही हैं, जिससे राजस्थान में पानी की किल्लत पूरी तरह खत्म हो जाएगी। पानी और विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा आने वाले दिनों में राजस्थान की जमीन आलू से सोना तो नहीं, लेकिन यहां की मिट्टी सोना जरूर उगलेंगी। एयरपोर्ट पर बनाए रखी मीडिया से दूरी एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। हालांकि, मीडियाकर्मियों के सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सीधे मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के लिए रवाना हो गए। जन संवाद कार्यक्रम में शहर के विभिन्न मंडलों से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.