धीरेंद्र शास्त्री बीते दिनों मुकेश अंबानी के गणेश उत्सव में शामिल हुए थे. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. वीडियो में उनके पैरों में नजर आ रही खड़ाऊ ने लोगों का ध्यान खींचा. दावा किया गया कि बाबा बागेश्वर ने सोने की खड़ाऊ पहन रखी थी. हालांकि, इन खड़ाऊ के सोने की होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने इस मामले पर सफाई दी. उन्होंने बताया कि खड़ाऊ सोने की नहीं, बल्कि लकड़ी की बनी हुई थी और उन पर सिर्फ गोल्डन कलर किया गया है था. अब धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा, ‘हमसे पंगा मत लो।अगली बार सोने की खड़ाऊ की बात की तो डायमंड के खड़ाऊ पहन के आएंगे.’ धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा? सोने की खड़ाऊ को लेकर हो रही चर्चा पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने खास अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘हमसे पंगा मत लो. अगली बार सोने की खड़ाऊ की बात की तो डायमंड की खड़ाऊ पहनकर आएंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि वह माया-मोह छोड़ने वाले बाबा नहीं हैं और बोले, ‘छोड़ें क्यों? छुड़वाएं क्यों?’ साथ ही उन्होंने दोगलेपन पर तंज कसते हुए कहा कि यह सब उनसे नहीं हो पाएगा. उन्होंने कहा, “कुत्ते को कुत्ता ही कहेंगे, कुत्ताजी नहीं कहेंगे.’ “हमसे पंगा मत लो।अगली बार सोने की खड़ाऊ की बात की तो डायमंड के खड़ाऊ पहन के आएंगे। हम माया मोह छोड़ने वाले बाबा नही हैं छोड़ें क्यों? छुड़वाएं क्यों? सब लोग बाबा बन जाएंगे तो डॉलर 200 रुपए का न हो जाएगा?दोगलापंथी हमसे ना हो पाएगा। कुत्ता को कुत्ता ही कहेंगे कुत्ताजी नहीं... pic.twitter.com/LW4vLitVTP — Mukesh Mathur (@mukesh1275) September 20, 2026 क्या बोल रहे नेटिजंस? इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस की तरह-तरह प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने कहा कि कैसे-कैसे लोग बाबा बन जाते हैं. दूसरे यूजर ने बोला कि गुरुजी उसकी पर्ची निकाल दो, जिसने ये सब किया है उसकी पोल खुल जाएगी. यह खबर भी पढ़ें: ‘गजब बेइज्जती’ वाले आसिफ खान की सलमान खान ने लगाई क्लास, बिग बॉस 20 के वीकएंड का वार में एक्टर पर भड़के भाईजान
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.