LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  Jaunpur News: सौरभ यादव का पुलिस उपनिरीक्षक पद ...
POLITICS Verified हिंदी

Jaunpur News: सौरभ यादव का पुलिस उपनिरीक्षक पद पर चयन

India 12h ago Source: publicofindia

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौंपा नियुक्ति पत्र शुभांशू जायसवाल जौनपुर। नगर के ईशापुर मोहल्ला निवासी सुभाष चंद्र यादव के सुपुत्र सौरभ यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक गोपनीय पद पर चयन हुआ है। चयन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौरभ को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। बताया गया कि वाराणसी मंडल में उपनिरीक्षक गोपनीय पद पर कुल दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है और दोनों ही अभ्यर्थी जौनपुर से संबंधित हैं। सौरभ यादव ने सीमित संसाधनों वाले साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। सौरभ यादव इसके पहले भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए उन्होंने उपनिरीक्षक गोपनीय पद हासिल किया। सौरभ के चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सौरभ की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम एवं लगन से साधारण परिवार का युवा भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.