LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  Jaunpur News: दादर पुल पर खाई में पलटी इर्टिगा ...
GENERAL Verified हिंदी

Jaunpur News: दादर पुल पर खाई में पलटी इर्टिगा कार, बाल-बाल बचे दो लोग

India 12h ago Source: publicofindia

मेदान्ता अस्पताल के पास खड़ी कार अचानक लुढ़की सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी, मचा हड़कम्प चन्दन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। दादर पुल पर सोमवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया जब मेदांता अस्पताल के पास खड़ी एक इर्टिगा कार अचानक लुढ़कते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा पलटी। हादसे में कार में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुल पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। बताया जाता है कि नौहरा क्षेत्र से कुछ लोग एक मरीज को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चालक ने कार को दादर पुल के किनारे खड़ा किया और मरीज को लेकर अस्पताल के अंदर चला गया। इसी दौरान अचानक खड़ी कार लुढ़कने लगी। आस—पास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ते हुए सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा पलटी। हादसे के समय कार में दो लोग मौजूद थे। कार के खाई में पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल दोनों लोगों को कार से बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पुल पर बाधित यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक तौर पर कार के हैंडब्रेक फेल होने अथवा ढलान पर कार को उचित तरीके से पार्क नहीं किए जाने को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत की सांस लिया।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.