LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  UCC को DMK नेता TKS Elangovan ने बताया असंवैधान...
GENERAL Verified हिंदी

UCC को DMK नेता TKS Elangovan ने बताया असंवैधानिक, अमित शाह पर साधा निशाना

India 12h ago Source: publicofindia

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता टी. के. एस. इलानगोवन ने सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने संबंधी बयानों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और इसे ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया। इलानगोवन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की लंदन यात्रा को लेकर राज्य सरकार से पूरी पारदर्शिता बरतने की भी मांग की। उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित राज्यों में यूसीसी लागू करना संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के संविधान के खिलाफ है। वे इसे लागू नहीं कर सकते, क्योंकि संविधान का अनुच्छेद 25 प्रत्येक भारतीय को मौलिक अधिकार के तहत किसी भी धर्म को मानने, उसका प्रचार करने और उसका पालन करने का पूरा अधिकार देता है। अमित शाह जिस बारे में बात कर रहे हैं, वह संविधान के खिलाफ है। यह बिल्कुल गलत है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 13 सितंबर को घोषणा की थी कि 2029 से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू कर दी जाएगी। यूसीसी का उद्देश्य विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों के लिए सभी नागरिकों पर समान कानूनी व्यवस्था लागू करना है, जिसमें धर्म-विशिष्ट कानूनों को हटाकर एक समान कानूनी ढांचा स्थापित किया जाएगा। इलानगोवन ने मुख्यमंत्री विजय की लंदन यात्रा को लेकर भी सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने संभावित औद्योगिक निवेश के संबंध में आधिकारिक कार्यक्रम या पारदर्शी यात्रा विवरण जारी नहीं किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पर्याप्त बुनियादी ढांचे और नीतिगत समर्थन के अभाव के कारण कई परियोजनाएं पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में चली गईं। ईलानगोवन ने कहा, ‘‘सरकार की ओर से इस यात्रा का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया। हमें केवल यह बताया गया कि वह 10 सितंबर को रवाना होंगे। वह किन देशों की यात्रा कर रहे हैं और किन कंपनियों से मुलाकात करने वाले हैं, इसके बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।’’ उन्होंने कहा कि इसके बजाय सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को मोटर कार रेस को हरी झंडी दिखाते हुए दिखाया गया।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.