LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  बरेली में मेले के विवाद में पड़ोसियों में चलीं ...
GENERAL Verified हिंदी

बरेली में मेले के विवाद में पड़ोसियों में चलीं लाठियां:मारपीट का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों ने थाने में दी शिकायत

India 13h ago Source: publicofindia

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया कला गांव में मेले के दौरान हुआ विवाद अगले दिन फिर बढ़ गया। मंगलवार सुबह दो पड़ोसी पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को गांव की दरगाह पर एक मेला लगा था। इसमें नवीन, वसीम और उबैश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत करा दिया गया था। हालांकि, मंगलवार सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। घायल मुन्ने पुत्र नन्हे ने आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह नवीन, वसीम, अनीस और नाजिम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब इसका विरोध किया गया, तो विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठियां चलने से मुन्ने और उनकी पत्नी घायल हो गए। दूसरे पक्ष से नेहा, शिफा, सना और फिजा के घायल होने की खबर है। दूसरे पक्ष के इम्तियाज का कहना है कि पहले उबैश और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान मुन्ने ने बीच-बचाव किया। इसके बाद मंगलवार सुबह फिर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष इज्जतनगर थाने पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.