मऊ : बकरी को बचाने के चक्कर में गड्ढे में घुसा तेज रफ्तार ट्रेलर, बड़ा हादसा टला।। ।।देवेन्द्र कुशवाहा।। दो टूक : मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र घोसी की तरफ से तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर मंगलवार की देर शाम कोपागंज फोरलेन के पास अचानक सड़क पर आई बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया, जबकि एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोपागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर घोसी की ओर से तेज गति से कोपागंज की तरफ आ रहा था। फोरलेन के पास अचानक बकरी सामने आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.