पिपरिया में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'समरसता संकल्प यात्रा' निकाली जा रही है। इसी कड़ी में पिपरिया ग्रामीण मंडल के खापरखेड़ा में रविवार शाम 'सामाजिक समरसता संकल्प कलश यात्रा' का आयोजन हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ ग्राम पंचायत हथवास स्थित रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद यात्रा झील पिपरिया होते हुए खापरखेड़ा पहुंची। गांव में निकाली गई यात्रा में विधायक ठाकुरदास नागवंशी और नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल सहित तमाम जनप्रतिनिधि अपने सिर पर कलश रखकर शामिल हुए। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। विधायक नागवंशी ने क्या कहा? समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए समाज से छुआछूत और भेदभाव मिटाकर समानता लानी होगी, अन्यथा हिंदू समाज जातियों में बंटा रहेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बृजकुमार पठारिया, अरविंद राय, अनिल साहू, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी, खुशीलाल अहिरवार, जनपद उपाध्यक्ष कुसुमलता पटेल, रामभरोस अहिरवार, बंटी ठाकरे, मोहन गोलिया, सरपंच सुलभ गोयदानी और मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाल्मीक सहित अनेक लोग मौजूद रहे। मंच संचालन खुशीलाल अहिरवार ने किया तथा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजा भैया पटेल ने आभार जताया।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.