LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  बांका में दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में की शाद...
POLITICS Verified हिंदी

बांका में दो नाबालिग सहेलियों ने आपस में की शादी:एक छोटे बाल रखती-पैंट-शर्ट पहनती; थाने पहुंचकर पुलिस से बोली- हम साथ रहना चाहते

India 13h ago Source: publicofindia

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम दो नाबालिग सहेलियों के आपस में शादी करने का दावा करने का मामला सामने आया। दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों किशोरियों को थाना लेकर आई, जहां उनसे और उनके अभिभावकों से मामले की जानकारी ली गई। एक ही गांव की रहने वाली हैं दोनों किशोरियां बताया जाता है कि दोनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली हैं और उनके घर भी आसपास हैं। दोनों के बीच पहले से दोस्ती थी और वे अक्सर साथ घूमने जाती थीं। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने की बात सामने आई। रविवार को दोनों ने अचानक आपस में शादी करने का दावा किया। इसके बाद जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची तो मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। एक किशोरी ने खुद को युवक बताते हुए कही साथ रहने की बात दोनों में से एक किशोरी का पहनावा और रहन-सहन लड़कों जैसा बताया जा रहा है। वह छोटे बाल रखती है और अक्सर पैंट-शर्ट में नजर आती थी। बताया जाता है कि वह गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी भी करती थी। उक्त किशोरी ने पुलिस और अपने परिजनों के समक्ष खुद को युवक बताते हुए कहा कि वह अपनी सहेली को पत्नी के रूप में अपने साथ रखना चाहती है। उसने यह भी बताया कि दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध है। पुलिस के समक्ष एक किशोरी ने खुद को युवक बताते हुए अपनी सहेली को पत्नी के रूप में साथ रखने की इच्छा जताई। परिजनों को पहले से नहीं थी जानकारी दूसरी किशोरी के अभिभावकों ने बताया कि उन्हें दोनों के बीच इस तरह के संबंध की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें घटना की जानकारी अचानक मिली, जिसके बाद वे थाना पहुंचे। दोनों के नाबालिग होने के कारण पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की निगरानी में दोनों किशोरियां फिलहाल दोनों किशोरियों को पुलिस की निगरानी में रखा गया है। थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों और अभिभावकों की ओर से उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि दोनों अपनी बात पर कायम रहती हैं तो मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.