LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Latest

Latest Stories

1,000 image-based verified stories from across India

Politics 19h ago
Pradeep Purnekar प्रकरणात मीनाक्षी शिंदेंची पहिली मोठी प्रतिक्रिया, राजीनामा दिलाय आता बोलायला मोकळी
प्रदीप पूर्णेकर प्रकरणावर मीनाक्षी शिंदे यांनी राजीनाम्यानंतर पहिली प्रतिक्रिया दिली आहे. राजीनामा दिल्यामुळे आता आपण बोलायला मोकळे असल्याचं त्यांनी म्हटलं आहे.Meenakshi Shinde has given her first reaction to the Pradeep Purnekar case after resigning. She stated that she is now free to speak following her resignation. news live, news18 marathi, marathi batmya, marathi news, maharashtra news, maharashtra news today, pradeep purnekar murder case, marathwada graduate election result, tiger shroff firing case, sugarcane price protest maharashtra, el nino, devendra fadnavis pune visit, simhastha kumbh mela nashik, sc reservation sub classification protestWatch News18 Marathi for- marathi news, marathi batmya, latest marathi, news, international news in marathi, live batmya, news in marathi language, news marathi latest, tajya batmya. News18 Marathi is one of the leading YouTube News channels which delivers news from across Maharashtra, India and the world 24x7 in Marathi. Stay updated on all the current events shaping Maharashtra's political landscape, with a special focus on key figures such as PM Narendra Modi, Amit Shah, Devendra Fadnavis, Ajit Pawar, Sharad Pawar, Eknath Shinde, Uddhav Thackeray, CMO Maharashtra, Aaditya Thackeray, Raj Thackeray, Manoj Jarange Patil, Prakash Ambedkar, and more. We cover interesting stories from across the world as well. Join us as we delve into the heart of Maharashtra Politics, providing comprehensive coverage and unbiased reporting on News18 Marathi's platform. Don't miss out on the action, subscribe now for all the latest news, debates, and more. Follow Every Breaking Story LIVE 🔴Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/L-tPyWhPpzgDownload our News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtubeID_JK
Public of India • India Read →
Politics 19h ago हिंदी
कोटा में दूसरे चरण में सरपंचों के लिए 82% वोटिंग:खैराबाद में सबसे ज्यादा 83 प्रतिशत वोट पड़े, चेचट में 82% मतदान, देर रात तक आएंगे रिजल्ट
कोटा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में दो पंचायत समितियों में 47 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए 82.85% वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा खैराबाद में 83.13% मतदान हुआ। जबकि चेचट में 82.59% प्रतिशत वोट पड़े। देर रात तक रिजल्ट आएंगे। जिले में पहले चरण में 4 पंचायत समितियों में 162 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए 78 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि गिरधरपुरा ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच निर्विरोध चुने गए थे। पहले चरण में लाडपुरा पंचायत समिति में 82.61%, सांगोद पंचायत समिति में 78.43%, इटावा पंचायत समिति में 77.70% व सुल्तानपुर पंचायत समिति में 76% वोटिंग हुई थी। यहां देखे सरपंचों का रिजल्ट
Public of India • India पढ़ें →
Politics 19h ago हिंदी
‘काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी':दलितों पर हुई थी टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने IIT पटना रजिस्ट्रार के खिलाफ दर्ज की शिकायत
IIT पटना के रजिस्ट्रार ए.के. ठाकुर की ओर से दलित समाज को लेकर की गई कथित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता आदित्य पासवान ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को गर्दनीबाग स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति (SC/ST) थाने में लिखित शिकायत देकर रजिस्ट्रार के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की। आदित्य पासवान के मुताबिक, थाना प्रशासन ने शिकायत प्राप्त कर ली है और प्रारंभिक जांच के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला कथित टिप्पणी ‘काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी’ से जुड़ा है। आदित्य पासवान ने कहा कि इस तरह की कथित टिप्पणी दलित समाज के संघर्ष, मेहनत और शिक्षा के जरिए आगे बढ़ने की आकांक्षाओं का अपमान है। शिक्षा और आत्मसम्मान से जुड़ा मामला बताया उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद दलित परिवार अपने बच्चों को शिक्षित कर बेहतर भविष्य देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के शिक्षा, संगठन और संघर्ष के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि दलित समाज शिक्षा को सामाजिक बराबरी और आत्मसम्मान का माध्यम मानता है। उनके अनुसार, किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से समानता और प्रगतिशील सोच को बढ़ावा देने की अपेक्षा की जाती है। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्रालय और IIT पटना प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। आदित्य पासवान ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी व्यक्ति के खिलाफ निजी लड़ाई नहीं, बल्कि जातिगत पूर्वाग्रह और भेदभाव की मानसिकता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के सम्मान, शिक्षा के अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
Public of India • India पढ़ें →
Business 19h ago हिंदी
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी बनाए रखना बुजुर्गों के लिए सबसे बड़ी वित्तीय जरूरतों में से एक होता है. ऐसे में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का एक लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है, क्योंकि इसमें पहले से तय ब्याज मिलता है. अक्टूबर 2026 में कुछ बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 8.6 फीसदी तक ब्याज देने की पेशकश कर रहे हैं. हालांकि, ज्यादा ब्याज के साथ बैंक की सुरक्षा, निवेश की अवधि और पैसे निकालने की शर्तों को समझना भी जरूरी है. प्राइवेट बैंकों में किसका ऑफर सबसे बेहतर? प्राइवेट सेक्टर बैंकों की बात करें तो DCB बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 60 से 61 महीने की एफडी पर 8 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. बंधन बैंक में 2 साल से 3 साल से कम अवधि की जमा पर 7.95 फीसदी ब्याज मिल रहा है. वहीं SBM बैंक इंडिया अधिकतम 7.8 फीसदी ब्याज दे रहा है. इंडसइंड बैंक और YES बैंक में भी चुनिंदा अवधियों पर 7.75 फीसदी तक ब्याज उपलब्ध है. छोटे फाइनेंस बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज 28 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे ज्यादा एफडी ब्याज देने वाले बैंकों में स्मॉल फाइनेंस बैंक आगे हैं. इस सूची में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक पहले स्थान पर है, जहां 3 साल 1 दिन से लेकर 3 साल 6 महीने की अवधि वाली एफडी पर अधिकतम 8.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक अधिकतम 8.5 फीसदी ब्याज दे रहे हैं. इक्विटास में यह दर 3 साल 1 दिन की अवधि पर, जबकि ESAF में 26 महीने 8 दिन की अवधि पर उपलब्ध है. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 5 साल की एफडी पर 8.5 फीसदी ब्याज दे रहा है. वहीं जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में 3 साल की जमा पर अधिकतम 8.3 फीसदी ब्याज मिल रहा है. FD कराने से पहले समझ लें सुरक्षा का नियम ज्यादा ब्याज मिलने का मतलब यह नहीं है कि बिना जांच किए किसी भी बैंक में अपनी पूरी जमा पूंजी निवेश कर दी जाए. डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) के नियमों के मुताबिक, बैंक में जमा कुल पात्र राशि पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है. इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं. एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं में जमा रकम को जोड़कर यह सीमा तय की जाती है. अलग-अलग बैंकों में जमा राशि के लिए बीमा कवर अलग-अलग लागू होता है. निवेश से पहले इन बातों पर दें ध्यान वरिष्ठ नागरिकों को एफडी चुनते समय केवल ब्याज दर देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. सबसे पहले यह देखना जरूरी है कि पैसा कितने समय के लिए जमा करना होगा और जरूरत पड़ने पर समय से पहले निकालने पर कितना जुर्माना लगेगा. इसके अलावा मासिक, तिमाही या मैच्योरिटी पर ब्याज लेने के विकल्पों की भी तुलना करनी चाहिए. खासकर रिटायरमेंट के बाद जिन लोगों का खर्च एफडी से मिलने वाले ब्याज पर निर्भर है, उनके लिए सही अवधि और नियमित भुगतान का विकल्प चुनना महत्वपूर्ण है. बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव भी कर सकते हैं. इसलिए निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नई दरों और शर्तों की पुष्टि जरूर करें. सरकारी बैंकों में कितना मिल रहा है ब्याज? सरकारी बैंकों में भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी के अच्छे विकल्प मौजूद हैं. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बैंक ऑफ इंडिया सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे आगे है और वरिष्ठ नागरिकों को चुनिंदा अवधि की एफडी पर अधिकतम 7.45 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है. हालांकि, स्मॉल फाइनेंस बैंकों की तुलना में यह दर कम है.
Public of India • India पढ़ें →
Politics 19h ago हिंदी
पहले तालिबान ने अंगूर अड्डा में की फायरिंग, फिर PAK ने तबाह किए अफगान पोस्ट
पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर एक बार फिर गोलियां चली हैं और लड़ाकू विमान गरजे हैं. अंगूर अड्डा में अफगान तालिबान की फायरिंग के बाद पाकिस्तानी सेना ने भारी हथियारों से जवाबी कार्रवाई की. पाकिस्तान की सरकारी मीडिया के मुताबिक इस हमले में कई तालिबान पोस्ट तबाह हो गए.
Public of India • India पढ़ें →
Politics 19h ago हिंदी
दुद्धी – वृहद रोजगार मेला का आयोजन आई टी आई में 4 नवंबर को
जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी (सोनभद्र)। विधान सभा स्तरीय एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला के आयोजन 4 नवंबर दिन बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में होना है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों को सेवायोजित किये जाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें […]
Public of India • India पढ़ें →
Technology 19h ago
KSRTC will operate private buses on wet lease to ease sector crisis: Transport minister
KSRTC will operate private buses on wet lease to ease sector crisis: Transport minister
Public of India • India Read →
Business 19h ago हिंदी
बैंकिंग शेयरों में वैल्यूएशन आकर्षक, फिर भी क्यों बना हुआ है गिरावट का खतरा?
बैंकिंग सेक्टर का वैल्यूएशन आकर्षक होने के बावजूद फिलहाल इसमें स्पष्ट दिशा का अभाव है।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 19h ago हिंदी
पति की मौत के बाद विवाहिता को घर से निकाला:बांदा में बुलेट और 3 लाख रुपए मांगने का आरोप, सास-ससुर समेत 5 पर केस
बांदा में पति की मौत के बाद एक विवाहिता को उसके बेटे के साथ घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने ससुराल वालों पर बुलेट मोटरसाइकिल और 3 लाख रुपए मांगने, मारपीट करने, गहने छीनने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सास-ससुर, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली नगर पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को मिली शिकायत के आधार पर 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली नगर के क्योटरा मुक्तिधाम मार्ग निवासी स्नेहा उर्फ काजल ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 फरवरी 2024 को फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कुन्हू का डेरा निवासी मोनू कश्यप से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने 5 लाख रुपए नकद, घरेलू सामान और सोने-चांदी के गहने दिए थे। स्नेहा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद सास सावित्री उर्फ भूरी, ससुर रामशरन कश्यप, जेठ सोनू कश्यप, जेठानी रेशमा और ननद प्रियंका कम दहेज लाने का ताना देने लगे। वे मायके से बुलेट और 3 लाख रुपए लाने का दबाव बनाते थे। स्नेहा ने बताया कि 10 फरवरी 2025 को बेटे अक्षत के जन्म के बाद उसके माता-पिता सोने-चांदी के गहने लेकर ससुराल पहुंचे थे। इसके बाद भी ससुराल वाले बुलेट और 3 लाख रुपए मांगते रहे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे सूरत स्थित मकान से निकाल दिया गया। स्नेहा के मुताबिक, उसके पति मोनू की 24 दिसंबर 2025 को सूरत के डॉ. राज इमैजिन सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न बढ़ गया। आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद ने मिलकर स्नेहा से मारपीट की। उन्होंने चढ़ाव के गहने और स्त्रीधन छीनकर उसे बेटे के साथ घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि उसके माता-पिता सूरत पहुंचे और पंचायत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालीजन अपनी मांग पर अड़े रहे। आरोप है कि उन्होंने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की धमकी भी दी। इसके बाद माता-पिता उसे बेटे सहित बांदा ले आए। तब से वह मायके में रह रही है।
Public of India • India पढ़ें →
Sports 19h ago
Manisha Bhanwala Creates History, Becomes First Indian Woman To Win Gold At Senior World Wrestling Championships
Manisha Bhanwala became the first Indian woman to win gold at the Senior World Wrestling Championships, defeating USA's Abigail Elizabeth Nette 8-6 in the 59kg final in Astana. She recovered from a 0-6 deficit to seal a historic victory. India finished with four medals, including silvers for Kajal Dhochak and Neelam Sirohi and bronze for Tanu Sharma.
Public of India • India Read →
Politics 19h ago हिंदी
दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रस्तावित BS-VI वाहन प्रतिबंध से जजों और वकीलों को छूट देने की मांग की
दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (DHCBA) ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर जजों, वकीलों और कोर्ट के कर्मचारियों को उन वाहनों पर लगने वाले प्रस्तावित प्रतिबंध से छूट देने की मांग की, जो BS-VI उत्सर्जन...
Public of India • India पढ़ें →
Sports 19h ago हिंदी
भावनगर में 1 नवंबर को एक साथ उड़ेंगे 9 विमान,दिखेगा सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम का रोमांचक एयर शो
सूर्यकिरण टीम भारत और विदेशों में एयर शो के जरिए भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व करती है। टीम दुबई, चीन और थाईलैंड में भी प्रदर्शन कर चुकी है। इन देशों की सरकारों की ओर से टीम को आमंत्रित किया गया था।
Public of India • India पढ़ें →