LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Latest

Latest Stories

1,000 image-based verified stories from across India

Business 1d ago हिंदी
8th Pay Commission: जनवरी 2027 में 67% हो सकता है DA, केंद्रीय कर्मचारियों को कितनी मिलेगी राहत? समझें पूरा गणित
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जनवरी 2027 से 63% से बढ़कर 67% होने का अनुमान है। यह आकलन AICPI-IW के आंकड़ों पर आधारित है और इंडेक्स के स्थिर रहने की शर्त पर निर्भर करता है। 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट मई 2027 तक आने की उम्मीद है। आइए इसका पूरा गणित समझते हैं।
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago
Gyaneshwari finishes 8th, Chanu withdraws from World C'ships with back issue
Public of India • India Read →
Business 1d ago हिंदी
Uttarakhand: धामी सरकार के विरासत अभियान में 4,943 मामलों का निस्तारण, जानें पूरा अपडेट
Property Mutation Scheme: उत्तराखंड में विरासत अभियान के तहत संपत्ति नामांतरण से जुड़े 10,404 मामलों में से 4,943 का निस्तारण किया गया है। CM धामी ने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 1d ago हिंदी
MLC चुनाव में पढ़े-लिखे लोग वोटिंग करते हैं, आम जनता हमें वोट देगी: राजभर
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों में समाजवादी पार्टी ने बढ़त हासिल की है और ऐसे में पार्टी की उत्साह सातवें आसमान पर है. इस बीच सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि ये चुनाव आम जनता का नहीं बल्कि पढ़े-लिखे वर्ग का था. लेकिन विधानसभा चुनावों में आम जनता वोट डालती है और इसीलिए उसमें एनडीए की जीत होगी.
Public of India • India पढ़ें →
Politics 1d ago हिंदी
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर चीन के कब्जे का दावा फर्जी, लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया का वीडियो डीपफेक
लेफ्टिनेंट जनरल गिरीश कालिया द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर चीन के नियंत्रण को स्वीकार करने का दावा करने वाला वायरल वीडियो डीपफेक है। यह वायरल दावा और पोस्ट पूरी तरह फर्जी है।
Public of India • India पढ़ें →
Technology 1d ago हिंदी
नोएडा वालों ध्यान दें! 1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, जानें किसे मिलेगी छूट
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दूसरे राज्यों में पंजीकृत गैर-BS6 वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जाएगी. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 1.5 लाख वाहन प्रभावित हो सकते हैं.
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago
Harmanpreet Singh, Sukhjeet Singh Star As India Outclass China 5-2
Harmanpreet Singh and Sukhjeet Singh struck two goals each as India defeated China 5-2 to make it two victories in two games at the Asian Champions Trophy.
Public of India • India Read →
Politics 1d ago हिंदी
विंध्य विकास प्राधिकरण विवाद पर BJP में हलचल, CM मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने दिखाई सख्ती
भोपाल विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पंचूलाल प्रजापति और उपाध्यक्ष डा. अजय सिंह के बीच...
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago हिंदी
Asian Champions Trophy: Harmanpreet Singh और सुखजीत के दम पर भारत ने China को 5-2 से रौंदा
(सौमोज्योति एस चौधरी) जालंधर, 29 अक्टूबर कप्तान हरमनप्रीत सिंह और स्ट्राइकर सुखजीत सिंह ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने दो-दो गोल किए, जिससे भारत ने बृहस्पतिवार को यहां एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट में चीन को 5-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। सुखजीत (12वें और 34वें मिनट) ने दो शानदार मैदानी गोल दागे, जबकि हरमनप्रीत (27वें और 31वें मिनट) ने भारत के लिए दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। जुगराज सिंह (47वें मिनट) ने भी ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में मेजबान टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। चीन ने अपने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। उसके लिए पेंग यांग (26वें मिनट) और चोंगकॉन्ग चेन (36वें मिनट) ने यह गोल किए। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 13-0 से हराया था, जबकि चीन एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मलेशिया से 4-5 से हार गया था। भारत अपना अगला मैच शुक्रवार को जापान के खिलाफ खेलेगा, जबकि चीन का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। भारतीय टीम ने शुरू से ही खेल पर नियंत्रण बनाए रखा और उसके खिलाड़ी कई बार सर्कल में पहुंचे, लेकिन 12वें मिनट तक कोई वास्तविक अवसर बनाने में असफल रहे। खेल के 12वें मिनट में जुगराज ने चीन के सर्कल के अंदर अकेले खड़े सुखजीत को गेंद दी जिसे इस स्ट्राइकर ने खूबसूरती से चीन के गोलकीपर हुआन्यु वू के ऊपर से गोल में डाल दिया। चीन को 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में पहला मौका मिला, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने 20वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इनका फायदा उठाने में नाकाम रहा। भारतीय टीम ने लगातार हमले किए लेकिन चीन की रक्षापंक्ति ने अच्छा खेल दिखाकर उसे गोल नहीं करने दिया। चीन की युवा और अनुभवहीन टीम ने पेनल्टी कॉर्नर से 26वें मिनट में बराबरी का गोल किया। तब पेंग यांग ने भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक के दाईं ओर ड्रैग-फ्लिक से गोल दागा। भारत ने जवाबी हमला किया और एक मिनट बाद ही फिर से बढ़त हासिल कर ली। हरमनप्रीत ने भारतीय टीम को मिले तीसरे पेनल्टी कॉर्नर पर फ्लिक शॉट से गोल किया। चीन की टीम ने हाफटाइम से महज 30 सेकंड पहले लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन भारत ने उन्हें इसका फायदा नहीं उठाने दिया। भारत ने दूसरे हाफ शानदार शुरुआत की। हरमनप्रीत ने टीम के चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर एक और शानदार फ्लिक शॉट से गोल करके भारत टीम को 3-1 की बढ़त दिला दी। भारत ने तीन मिनट बाद अपनी बढ़त को और मजबूत कर दिया जब सुखजीत ने आदित्य अर्जुन लालगे के पास को गोल में बदला। चीन के युवा खिलाड़ी हार मानने के मूड में नहीं थे और उन्होंने दो मिनट बाद ही चोंगकॉन्ग चेन के पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से स्कोर 4-2 कर दिया। भारत को जल्द ही अपना पांचवां पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन इस बार जुगराज सिंह के फ्लिक शॉट को चीन के गोलकीपर वू ने आसानी से रोक दिया। भारत ने चीन की रक्षापंक्ति पर दबाव बनाए रखा और चौथे और अंतिम क्वार्टर के दो मिनट बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। इस बार जुगराज ने कोई गलती नहीं की और दमदार ग्राउंडेड फ्लिक से गोल दाग दिया। भारत को फाइनल हूटर बजने से दो मिनट पहले एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार हरमनप्रीत के प्रयास को चीन के गोलकीपर ने नाकाम कर दिया।
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago हिंदी
मनीषा वर्ल्‍ड चैंप‍ियन बनने से एक जीत दूर, पहलवान सुजीत कलकल का सपना चकनाचूर
world wrestling championship: मह‍िला पहलवान मनीषा भानवाला वर्ल्‍ड रेसल‍िंग चैंप‍ियनश‍िप के फाइनल में पहुंच गई हैं जबक‍ि सुजीत कलकल की द‍िल तोड़ने वाली हार हुई है. मनीषा ने दो मुकाबले ‘पिनफॉल’ से जीते और एक अन्य मुकाबले में एक भी अंक नहीं गंवाया.
Public of India • India पढ़ें →
Technology 1d ago हिंदी
कल रायपुर के आसमान में उड़ेंगे वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर:घरों की छतों से देख सकेंगे शहरवासी,2 नवंबर को सेंध लेक में होगा एयर शो
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर कल शुक्रवार को रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर उड़ते नजर आएंगे। दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से गुजरेंगे। शहरवासी अपने घरों की छतों से इनकी उड़ान देख सकेंगे। भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब और हेलीकॉप्टरों के बीच सटीक तालमेल के लिए जानी जाती है। इस टीम में स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इनकी उड़ान वायुसेना के कौशल और तकनीकी क्षमता की झलक दिखाएगी। 2 नवंबर को नवा रायपुर में एयर शो राज्योत्सव के अवसर पर 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम का एयर शो आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 30 अक्टूबर को रायपुर शहर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की उड़ान लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगी। 2003 में हुआ था टीम का गठन भारतीय वायुसेना की सारंग टीम का गठन वर्ष 2003 में किया गया था। फरवरी 2004 में सिंगापुर के एशियन एयरोस्पेस एयर शो में टीम ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया था। इसके बाद सारंग टीम ने देश-विदेश के कई एयर शो में अपनी उड़ान का कौशल दिखाया है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों से करती है प्रदर्शन सारंग टीम में भारत में विकसित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) ध्रुव का इस्तेमाल किया जाता है। इन हेलीकॉप्टरों से समूह में उड़ान, तेज मोड़ और एक-दूसरे के साथ सटीक तालमेल वाले करतब दिखाए जाते हैं। हेलीकॉप्टरों पर मोर से प्रेरित रंग और डिजाइन भी इसकी खास पहचान हैं। पांच हेलीकॉप्टर होते हैं टीम में सारंग टीम में पांच हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं। आम तौर पर चार हेलीकॉप्टर हवाई करतब दिखाते हैं, जबकि पांचवें हेलीकॉप्टर को बैकअप के रूप में रखा जाता है। प्रदर्शन के दौरान हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ते हुए अलग-अलग आकृतियां बनाते हैं। इस दौरान पायलटों को गति, दिशा और एक-दूसरे से दूरी का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। क्या-क्या करतब दिखाती है टीम? सारंग टीम के प्रदर्शन में फॉर्मेशन फ्लाइंग प्रमुख आकर्षण होता है। इसमें कई हेलीकॉप्टर एक निश्चित दूरी और तालमेल के साथ उड़ते हैं। इसके अलावा हेलीकॉप्टरों के एक साथ दिशा बदलने, ऊपर की ओर तेजी से उड़ान भरने और विशेष आकृतियां बनाने जैसे करतब भी दर्शकों को रोमांचित करते हैं।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 1d ago हिंदी
राजनीतिक विचारधारा के आधार पर नहीं रोकी जाएगी सरकारी नौकरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नियुक्तियों के लिए चरित्र एवं पूर्ववृत्त सत्यापन से जुड़े नए शासनादेश को लेकर नियुक्ति विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार, किसी अभ्यर्थी को केवल उसकी राजनीतिक विचारधारा के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य नहीं माना जाएगा। शासनादेश की व्याख्या उसके संपूर्ण पाठ और वास्तविक संदर्भ के आधार पर की जानी चाहिए, ताकि किसी प्रावधान को उसके मूल आशय से अलग करके प्रस्तुत न किया जाए। विभाग ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा, वैचारिक असहमति, सरकार की आलोचना और शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को हिंसात्मक गतिविधियों के समान नहीं माना जा सकता। संबंधित ...
Public of India • India पढ़ें →