LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Latest

Latest Stories

1,000 image-based verified stories from across India

Sports 1d ago हिंदी
खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी मिलने पर लुधियाना के साइकिल इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारी खुश, पीएम मोदी से की खास अपील
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल विनिर्माण इकोसिस्टम विकसित करने के लिए खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दी है...
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago हिंदी
महिला तैराकी के चयन ट्रायल 30 अक्टूबर को होंगे:रायबरेली में 4-5 नवंबर को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
प्रदेश स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला एवं मंडल स्तर की प्रतिभाओं को तराशने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रायबरेली में 04 और 05 नवंबर 2026 को होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला तैराकी प्रतियोगिता के लिए प्रयागराज में चयन ट्रायल 30 अक्टूबर 2026 को जॉर्ज टाउन स्थित स्वीमिंग पूल में होगा। प्रयागराज के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिव कुमार यादव ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय चयन ट्रायल 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि मंडल स्तरीय ट्रायल ठीक इसके बाद 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में केवल वही महिला खिलाड़ी हिस्सा लेने की पात्र होंगी जिनकी आयु 25 वर्ष या इससे कम होगी। ट्रायल के लिए औपचारिकताएं चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाली सभी इच्छुक महिला खिलाड़ियों को अपने साथ कुछ अहम दस्तावेज और प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाने होंगे। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, संबंधित संस्थान का स्कूल बोनाफाइड, वैध एड्रेस प्रूफ और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर तय समय पर जॉर्ज टाउन स्थित स्वीमिंग पूल स्थल पर उपस्थित होना होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के क्रीड़ा अधिकारियों को निर्देश दिया हैं कि वे अपने-अपने जनपदों की सर्वश्रेष्ठ तैराकी टीमों को समय से मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए भेजें। साथ ही, जीवन रक्षक शिवबाबू निषाद और तैराकी प्रशिक्षक अविनाश कुमार व कार्तिकेय निषाद को सम्पूर्ण ट्रायल का आयोजन कराने तथा चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 1d ago हिंदी
'राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती...', पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास ने कहा है कि राहुल गांधी की जमात रिजिम चेंज नहीं करा सकती है। उन्होंने कहा है कि भारत में सत्ता परिवर्तन बैलेट से होता है, बंदूक या अराजकता से नहीं।
Public of India • India पढ़ें →
Politics 1d ago हिंदी
Maharashtra विधान परिषद चुनाव: MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, Mahayuti में तकरार
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीट के लिए हुए चुनाव में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) की झोली में तीन सीट जाने के बाद बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ ‘महायुति’ की आंतरिक कलह सामने आ गई। महायुति में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पक्ष के खराब प्रदर्शन के लिए अपनी सहयोगी शिवसेना को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी को बृहस्पतिवार को नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजेता घोषित किया गया। इस चुनाव के लिए मतगणना प्रक्रिया 40 घंटे से भी अधिक समय तक चली, जिस पर सबकी नजरें टिकी थीं। इस निर्वाचन क्षेत्र से वंजारी की जीत इसलिए खास है क्योंकि नागपुर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह नगर है तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय भी यहीं स्थित है। इतना ही नहीं, गडकरी ने खुद जुलाई 1990 से मई 2014 तक लगातार 24 वर्षों तक इस सीट का महाराष्ट्र विधान परिषद में प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के साथ विपक्षी ‘महा विकास आघाडी’ (एमवीए) ने 23 अक्टूबर को हुए चुनाव में विधान परिषद की पांच में से तीन सीट जीत ली हैं। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ ‘महायुति’ को दो सीट मिलीं। महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने आरोप लगाया कि शिवसेना ने पुणे और नागपुर निर्वाचन क्षेत्रों में गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि पुणे में (शिक्षक सीट के लिए) निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सानप को अंतिम समय में दिए गए समर्थन ने महायुति की एकजुटता को भारी नुकसान पहुंचाया। बन ने शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खिलाफ प्रचार किया, जिसके कारण गठबंधन को सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। महायुति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। दूसरी ओर, महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष केशव उपाध्ये ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों की गहन समीक्षा करने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि जब सहयोगी दल मिलकर चुनाव लड़ते तो सभी सीटों पर कब्जा जमा सकते थे, फिर भी सत्तारूढ़ गठबंधन केवल दो सीटों पर ही जीत क्यों दर्ज कर सका। शिवसेना विधायक अब्दुल सत्तार ने कहा कि भाजपा को अब यह तय करना चाहिए कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ अपना गठबंधन जारी रखना चाहती है या नहीं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की उम्मीदवार हर्षदा देशमुख-जाधव ने पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वंजारी ने नागपुर स्नातक सीट पर कब्जा जमाया। वहीं, छत्रपति संभाजीनगर (मराठवाड़ा) स्नातक सीट पर भी राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। शिवसेना के किरण सरनाइक ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की जबकि भाजपा उम्मीदवार कौस्तुभ गावडे पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर पार्टी आत्ममंथन करेगी। दूसरी ओर, शिवसेना (उबाठा) के सांसद संजय राउत ने दावा किया कि इन चुनावों में मतदान करने वाले स्नातकों ने भाजपा और उसके सहयोगियों को खारिज कर दिया है तथा मतपत्र के जरिए उन्हें शिकस्त दी है। राउत ने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों ही खेमों में गठबंधन धर्म का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने विधान परिषद की पांच में से तीन सीटों पर एमवीए की जीत को राजनीतिक बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा कि नागपुर से पार्टी के अभिजीत वंजारी का फिर से चुना जाना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वंजारी ने भारतीय जनता पार्टी के सुधाकर कोहले को 3,271 मतों से हराया और नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट बरकरार रखी। इस सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता था। मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और बृहस्पतिवार तड़के समाप्त हुई। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं पर तंज कसने में देर नहीं की। मोदी और फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में संकेत दिया था कि विपक्षी पार्टी चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर फडणवीस की हटाई गई एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि (कांग्रेस) पार्टी को चुनावों में ‘‘बड़ा शून्य’’ मिला है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ट्वीट डिलीट करके, फडणवीस ने एक बार फिर सावरकर की विरासत को बचा लिया है। पूरे नतीजे आने से पहले ही एक बड़ा तीर चलाने के चक्कर में फडणवीस ने ट्वीट कर दिया। लेकिन वही तीर पलटकर सीधे उनके सीने में जा लगा। आखिरकार, उन्हें वह ट्वीट डिलीट करना ही पड़ा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘फडणवीस अभी से डर गए? यह तो बस बानगी है! 2029 में महाराष्ट्र की जनता आप पर ऐसा राजनीतिक बम गिराएगी कि आज का यह ट्वीट भी आपको याद आएगा और परेशान करेगा! शुभकामनाएं, मान्यवर फडणवीस! अगले झटके के लिए तैयार रहें। ’’ राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार की चुनाव में हार के बाद उसकी प्राथमिकताओं और संगठनात्मक ढांचे की तत्काल समीक्षा करने की मांग की। महाराष्ट्र में 78 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा 35 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना के 12 और राकांपा के 10 सदस्य हैं। विपक्षी दलों में कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास पांच-पांच सदस्य हैं जबकि राकांपा (शप) के दो सदस्य हैं। सदन में चार निर्दलीय सदस्य भी हैं।
Public of India • India पढ़ें →
Sports 1d ago
Harmanpreet, Sukhjeet score braces as India beat China 5-2 at Asian Champions Trophy - The Times of India
Harmanpreet, Sukhjeet score braces as India beat China 5-2 at Asian Champions Trophy The Times of India Asian Champions Trophy: Harmanpreet, Sukhjeet shine in India's 5-2 win over China ESPN India ACT: India registers hard-fought victory over a spirited China The Hindu Fulton praises India’s consistency in all four quarters ThePrint Asian Champions Trophy Hockey: Injured Manpreet Singh rues missed chance The Times of India
Public of India • India Read →
Business 1d ago हिंदी
दिवाली पर राजबाड़ा में सजेगा बाजार, इंदौर के छोटे व्यापारियों को मिली बड़ी राहत
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपावली के अवसर पर छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत की...
Public of India • India पढ़ें →
Business 1d ago
Dubai's Toyota Building, That Saw City's Rise From Desert, Due For Demolition
The residents of Dubai's Toyota Building moved out weeks ago.
Public of India • India Read →
Business 1d ago
Gate CrossEx Connects Institutions to Nine Trading Venues
Binance and OKX are among the nine trading venues.
Public of India • India Read →
Business 1d ago
IPO: BLS Polymers Subscribed 240 Times; SFC Environmental Issue Booked 9.25 Times
Last Updated on October 29, 2026 9:52 pm by INDIAN AWAAZ By Our Business Correspondent Initial public offerings (IPOs) attracted varied levels of investor demand on Thursday, with BLS Polymers witnessing exceptionally strong subscription, while SFC Environmental Technologies and Bombay Coated & Special Steels also received bids exceeding their respective offer sizes. M. K. Sons […]
Public of India • India Read →
Business 1d ago
HTX Leaves the UK Market Under a Court-Backed Promotion Undertaking
The FCA says UK users cannot deposit and new UK users cannot sign up. The undertaking restricts promotions that breach section 21 and runs through Oct. 21, 2031.
Public of India • India Read →
Sports 1d ago
PV Sindhu Cruises Into Hylo Open Quarterfinals In Just 26 Minutes
Double Olympic medallist P V Sindhu stormed into the women's singles quarterfinals of the Hylo Open Super 500 badminton tournament with a commanding straight-game win, while compatriots Malvika Bansod and Isharani Baruah bowed out, on Thursday.
Public of India • India Read →
Politics 1d ago हिंदी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव का फाइनल रिजल्ट, 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवार विजयी घोषित
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया है.
Public of India • India पढ़ें →