LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
National

India News

National desk highlights — image-first verified coverage from across India

GENERAL Verified India • 1d ago

IIT-BHU: 15वें दीक्षांत समारोह में 2048 छात्रों को मिली डिग्री, कुमार मंगलम बिड़ला को मानद उपाधि

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आयोजित भव्य समारोह में आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को मिली Doctor of Science की उपाधि;

Read Full Story →
More Stories
All Latest →
General 1d ago
କେଉଁଠି ମାଡ଼ ହେବ ବାତ୍ୟା ? ପୁଣି ଓଡିଶାର ବଢିଲା ଚିନ୍ତା...
କେଉଁଠି ମାଡ଼ ହେବ ବାତ୍ୟା ? ପୁଣି ଓଡିଶାର ବଢିଲା ଚିନ୍ତା...
Public of India • India Read →
General 1d ago
स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा *‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश, पंडरी बाजार में स्थानीय विक्रेताओं से खरीदे मिट्टी के दीये* *प्रदेशवासियों से अपील – इस दीपावली स्थानीय उत्पाद खरीदकर कुम्हारों और छोटे व्यापारियों के जीवन में भी खुशियों का […] The post स्थानीय कारीगरों की मेहनत से रोशन हो हर घर, स्वदेशी दीयों से मनाएं दीपावली – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा first appeared on Behtarsamvad.
Public of India • India Read →
General 1d ago
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 34,514 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी
रायपुर छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त...
Public of India • India Read →
Business 1d ago
केरल के Vizhinjam Port पर पहुंचा पहला आयात कंटेनर, चीन से आया सामान
केरल के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर शनिवार को पहला आयात कंटेनर पहुंचा। बंदरगाह प्राधिकरण ने कहा कि यह आयात के लिए केरल के प्रत्यक्ष प्रवेश द्वार के रूप में उभरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चीन के निंगबो से बुक किया गया यह कंटेनर एमएससी सबरीना-3 जहाज के जरिए पहुंचा। एक सरकारी बयान के अनुसार विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह लिमिटेड के प्रबंध निदेशक जेरोमिक जॉर्ज ने पहले आयातित कंटेनर को रवाना करने के समारोह को हरी झंडी दिखाई। इस कंटेनर की बुकिंग तिरुवनंतपुरम स्थित स्टार्टअप बीएसजी लॉजिस्टिक्स एंड शिप चैंडलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने शहर के अल्टेयर समूह की ओर से की थी। इसमें निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले इंजीनियर्ड बिल्डिंग बोर्ड हैं, जो पारंपरिक प्लाईवुड के विकल्प के रूप में उपयोग किए जाते हैं। आयात परिचालन शुरू होने से अब माल को सीधे विझिंजम बंदरगाह पर उतारा जा सकेगा, वहां सीमा शुल्क संबंधी मंजूरी के बाद उसे केरल के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाया जा सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि इससे अन्य बंदरगाहों पर निर्भरता कम होने के साथ ही माल की ढुलाई में लगने वाला समय और लागत घटने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि नई सुविधा से माल ढुलाई और लॉजिस्टिक से जुड़ी गतिविधियों से होने वाला राजस्व भी राज्य के भीतर ही रहेगा, जबकि अभी तक यह कारोबार अन्य बंदरगाहों की ओर चला जाता था।
Public of India • India Read →
General 1d ago
हत्या के मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद:11 साल पुराने हत्याकांड में 40-40 हजार रुपए जुर्माना भी लगा, छात्र से कुकर्म में आजीवन कारावास
कन्नौज में अदालत ने दो अलग-अलग मामलों में फैसला सुनाया है। 11 साल पुराने हत्या के मामले में तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा दी गई है। वहीं, कक्षा 5 के छात्र से कुकर्म के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कठोर कारावास और 1,52,100 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। मजदूरी के रुपए लेने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या पहला मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डिलियाभूड़ भंवरगाढ़ा गांव का है। करीब 11 साल पुराने इस मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने फैसला सुनाया। मृतक मिथुन के पिता किशन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका बेटा 3 जनवरी को सुबह करीब 9:30 बजे मजदूरी के रुपए लेने खुदागंज जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब 10 बजे वह बागपुर्वा निवासी ओमकार और जदुनाथ सिंह के खेत के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने मिथुन से कहा कि उसके चाचा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाया था। इसलिए वे उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसी दौरान भीमसेन उर्फ भीमा ने तमंचे से मिथुन पर फायर कर दिया। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ओमकार को भी आरोपी किशन और रामदीन ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की और आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। 13 गवाहों के बयान के आधार पर सुनाया फैसला सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 13 गवाह पेश किए गए। साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने किशन, भीमसेन उर्फ भीमा और रामदीन को हत्या का दोषी करार दिया। तीनों को आजीवन कारावास और 40-40 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई गई। मामले के चौथे आरोपी विश्राम की विचारण के दौरान मौत हो गई थी। 11 वर्षीय छात्र से कुकर्म के आरोपी को उम्रकैद दूसरा मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। किसान ने 29 मार्च 2022 को कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 28 मार्च की रात करीब 11 बजे उनका 11 वर्षीय बेटा खेत पर सिंचाई कराने गया था। वह कक्षा 5 का छात्र है। आरोप है कि खेत पर मौजूद टिप्पू उर्फ रामरतन ने सबमर्सिबल पंप बंद करने के बहाने बच्चे को झोपड़ी में बुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्चे का मुंह कपड़े से बंद कर दिया। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने उसे आजीवन कठोर कारावास और 1,52,100 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने की पूरी राशि पीड़ित के उपचार और पुनर्वास के लिए देने का आदेश दिया गया।
Public of India • India Read →
General 1d ago
विशेष कैंप में 65वाहन मालिकों ने बकाया टैक्स जमा किया:पेनाल्टी में छूट मिली, विभाग को करीब 60 लाख रुपए का राजस्व मिला
सोनभद्र में परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को लगाए गए विशेष कैंप में 65 वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा किया। इससे विभाग को करीब 60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कैंप में वाहन स्वामियों को टैक्स जमा करने पर पेनाल्टी में छूट दी गई। हालांकि, जिले में अभी भी 11,567 वाहन स्वामियों पर करीब 88 करोड़ 40 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। नोटिस के बाद भी नहीं जमा कर रहे टैक्स बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाने और वाहन स्वामियों को राहत देने के उद्देश्य से परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया गया। इसमें बकायेदारों को टैक्स जमा करने पर पेनाल्टी में छूट का लाभ दिया गया। कैंप में पहुंचे वाहन स्वामियों ने बकाया जमा किया। कुछ लोगों ने डिजिटल माध्यम से भी भुगतान किया। विभाग की ओर से बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके अलावा तहसीलों के माध्यम से वसूली के लिए आरसी भी भेजी गई हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में वाहन स्वामी बकाया टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। बड़े बकायेदारों से वसूली की तैयारी परिवहन विभाग ने बड़े बकायेदारों से राजस्व वसूली के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। इनमें सौरभ सिंह, बालाजी मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड की पांच गाड़ियां, नीलम ग्रुप, आशुतोष कुमार पाठक, अभिषेक और नीरज कुमार के नाम शामिल हैं। विभाग इनसे बकाया टैक्स वसूलने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। बकाया टैक्स जल्द जमा करने की अपील एआरटीओ कौशल कुमार सिंह ने बताया कि विशेष कैंप में 65 वाहन स्वामियों ने बकाया टैक्स जमा किया, जिससे करीब 60 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे पेनाल्टी में छूट का लाभ उठाकर जल्द से जल्द अपना बकाया टैक्स जमा कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बड़े बकायेदारों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कैंप के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुधा सिंह, प्रधान सहायक कृपांकर दुबे, ललित नारायण त्रिपाठी, विनोद सोनकर, अमल त्रिपाठी, विकास सोनकर, डीवीए अनूप कुमार और सारथी स्टाफ के दीपक सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Public of India • India Read →
General 1d ago
जन सुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की कैबिनेट मंत्री एवं महापौर ने रखी आधारशिला
कोरबा। कोरबा नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और शहर के सर्वांगीण विकास... The post जन सुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, पंडित रविशंकर शुक्ल जोन के 10 महत्वपूर्ण विकास कार्यों की कैबिनेट मंत्री एवं महापौर ने रखी आधारशिला appeared first on .
Public of India • India Read →
Sports 1d ago
Fifth T20I vs NZ: India look to plug bowling gaps, fine-tune combination
While the result may not have a bearing on the series outcome, the contest offers the team management an opportunity to assess its bench strength and address a few concerns before shifting focus to the upcoming five-match ODI series.
Public of India • India Read →
Technology 1d ago
झारखंड हाई कोर्ट में डिजिटल क्रांति, 35 करोड़ के डेटा सेंटर का उद्घाटन करेंगे CJI
रांची। झारखंड में न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और अदालतों की डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। झारखंड हाई कोर्ट के धुर्वा परिसर में करीब 35...
Public of India • India Read →