कोटपूतली की श्री कृष्णा यादव महासभा, राजस्थान के युवा प्रकोष्ठ ने समाजसेवी और अधिवक्ता एडवोकेट अमित यादव को जयपुर शहर का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद उनके पैतृक गांव कुनेड पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने दी बधाई ग्रामीणों ने एडवोकेट अमित यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और समाज सेवा के कार्यों को गति मिलेगी। वक्ताओं ने युवाओं को संगठित करने और समाजहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को संगठन के लिए लाभदायक बताया। शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार इस अवसर पर एडवोकेट अमित यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक एकता मजबूत करने तथा जनहित और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। श्री कृष्णा यादव महासभा, राजस्थान के पदाधिकारियों ने अमित यादव को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जयपुर शहर इकाई संगठन विस्तार और समाजहित के कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेगी। इस दौरान सुभाष गोयल, महेश घोघड़, घनश्याम यादव, राजेंद्र कामलोडीया, दुर्गा प्रसाद, लालचंद, टेकचंद, ओमप्रकाश, शंकर लाल, किशन लाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.