General
14h ago
उतरौला बलरामपुर-स्कालर्स एकेडमी इण्टर कालेज में अलंकरण समारोह 2026 - 27 का हुआ आयोजन, मोहम्मद अलकम बने हेड बाय, जैस्मिन बनी हेड गर्ल
उतरौला बलरामपुर -मोहल्ला गांधी नगर में स्थित स्कॉलर्स एकेड मी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए अलंकरण समारोह(Investitu इस कार्य क्रम का उद्देश्य था कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,अनुशासन, जिम्मेदारी की भावना तथा सकारात्मक प्रति स्पर्धा का विकास करना था।इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों—आर्यभट्ट,सी. वी.रमन,एच. जे. भाभा एवं जे.सी. बोस—के छात्र- छात्रा ओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया। इस समारोह में मोहम्मद अलकम को हेड बॉय तथा जैस्मिन को हेड गर्ल घोषित किया गया।नवनिर्वा चित छात्र पदाधिका रियों को विद्यालय के निदेशक एवं हाउस मास्टर्स के द्वारा बैज एवं सैश पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके बादसभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवंअनुशासन के साथ अपनी जिम्मे दारियों को निभाने का संकल्प भी लिया। विद्यालय के निदेशक ने अपने सम्बोधन में कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिका रियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्वों का ईमान दारी एवं निष्ठा के साथ सफलता पूर्वक निर्वाहन करेंगे, तथा विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगे। समारोह में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थि त रहे। पूरे कार्यक्रम का वातावरण उत्साह अनुशासनऔर गरिमा मय रहा। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।