LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  आजमगढ़ में 250 किलो मिठाइयां जब्त कर नष्ट कराईं...
GENERAL Verified हिंदी

आजमगढ़ में 250 किलो मिठाइयां जब्त कर नष्ट कराईं:खोया, पनीर, मिठाई और दूध समेत 19 नमूने जांच के लिए भेजे

India 13h ago Source: publicofindia

आजमगढ़ में आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित विशेष प्रवर्तन दल ने जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में छापेमारी कर 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम ने निजामाबाद तहसील के सरायमीर से खोया, पनीर और मिल्क केक, फरिहा से नमकीन और रस्क तथा गंभीरपुर से पनीर और खोया के नमूने लिए। लालगंज तहसील के मसीरपुर बाजार से छेना मिठाई, गुलाब जामुन, बेसन, बूंदी लड्डू और बेसन लड्डू के नमूने लिए गए। इसी क्रम में फूलपुर तहसील से छेना पाउडर और बेसन, सदर तहसील से डोडा बर्फी और गाय के दूध तथा नगर पालिका आजमगढ़ क्षेत्र से छेना मिठाई, गुलाब जामुन और कलाकंद के नमूने लिए गए। अब तक 27 नमूने लिए गए सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 27 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा चुके हैं। इसके साथ ही 250 किलो मिठाइयां, जिनकी कीमत करीब 62,500 रुपये थी, जब्त कर नष्ट कराई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सदर और लालगंज तहसील क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों में सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच भी की। इस दौरान खाद्य कारोबारियों और आमजन को खाद्य पदार्थों की शुद्धता, गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रक्षाबंधन तक जारी रहेगा अभियान सहायक आयुक्त ने बताया कि श्रावण मास और आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर छापेमारी और जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को खुले में या अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का भंडारण और बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.