LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  BUSINESS  /  हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 ...
BUSINESS Verified हिंदी

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

India 13h ago Source: publicofindia

हरियाणा में निवेश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह ने राज्य सरकार के साथ करीब 20,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना को लेकर समझौता ज्ञापन किया है। कंपनी के मुताबिक, इस प्रस्तावित निवेश से राज्य में करीब 40,000 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। समझौता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुआ है। मौजूद जानकारी के अनुसार, गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह ने हरियाणा में अब तक करीब 12,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और समूह की अलग-अलग कंपनियों में राज्य के करीब 9,000 लोग काम कर रहे हैं। अब समूह ने अगले चरण में आवास, कार्यालय, बुनियादी ढांचे और अन्य कारोबारी गतिविधियों में निवेश बढ़ाने की योजना बनाई है। इस विस्तार में गोदरेज प्रॉपर्टीज की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। कंपनी हरियाणा में अब तक करीब 11,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। वित्त वर्ष 2027-28 तक कंपनी अतिरिक्त 16,000 करोड़ रुपये लगाने की योजना बना रही है। इसके बाद हरियाणा में उसका कुल निवेश करीब 27,000 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। गोदरेज प्रॉपर्टीज के पास फिलहाल गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत और कुरुक्षेत्र में 18 परियोजनाएं हैं। कंपनी के मुताबिक, भविष्य में आने वाली परियोजनाओं से 11,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इससे आवासीय विकास के साथ निर्माण, सेवाओं और स्थानीय कारोबार को भी गति मिलने की संभावना है। समूह की अचल संपत्ति निवेश इकाई गोदरेज वेंचर्स भी हरियाणा में अपनी गतिविधियां बढ़ाएगी। कंपनी ने राज्य में करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और अब गुरुग्राम में उच्च श्रेणी के कार्यालय ढांचे के विकास के लिए 3,500 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश करने की योजना है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 30,000 से ज्यादा रोजगार पैदा होने की उम्मीद जताई गई है। गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह के अध्यक्ष पीरोझशा गोदरेज ने कहा कि हरियाणा समूह के विकास के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था, तेजी से हो रहे शहरीकरण और गुरुग्राम के बड़े कारोबारी केंद्र के रूप में उभरने को निवेश के प्रमुख कारणों में बताया। समूह के कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख और अध्यक्ष राकेश स्वामी ने कहा कि हरियाणा में कारोबार के लिए अनुकूल माहौल और निवेश की सुविधा ने समूह का भरोसा बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित निवेश आवासीय और वाणिज्यिक विकास के साथ बुनियादी ढांचे और सेवा क्षेत्र को भी मजबूत करेगा। बता दें कि समूह की अन्य कंपनियों की भी हरियाणा में मौजूदगी है। गोदरेज कैपिटल की राज्य में पांच शाखाएं हैं और उसकी वित्तपोषण गतिविधियों के माध्यम से करीब 550 करोड़ रुपये की बुकिंग कराई गई है। वहीं गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के राज्य में 42 प्रत्यक्ष वितरक और 250 से अधिक ग्रामीण भंडार संचालक हैं। गौरतलब है कि समूह सामाजिक और बुनियादी ढांचा संबंधी कामों में भी योगदान दे रहा है। हरियाणा में वह सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यों पर सालाना करीब एक करोड़ रुपये और बुनियादी ढांचा संबंधी पहलों पर अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। इनमें निर्माण श्रमिकों के लिए सहायता, मौसम संबंधी बीमा तथा करनाल और कुरुक्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों के सुधार जैसे काम शामिल हैं। नए निवेश से राज्य में कारोबार और रोजगार के अवसरों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.