LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  टिकट के लिए BJP में कल से पैनल बनेगा:कांग्रेस न...
POLITICS Verified हिंदी

टिकट के लिए BJP में कल से पैनल बनेगा:कांग्रेस ने इंटरनल सर्वे शुरू किया,दोनों पार्टियों में टिकट के लिए 800 से ज्यादा आवेदन

India 13h ago Source: publicofindia

निकाय चुनाव की आचार संहिता के बीच सीकर में कांग्रेस और भाजपा से टिकट लेने के लिए लोगों का आवेदन जमा करने का सिलसिला जारी है। दोनों पार्टियों में अब तक करीब 800 से ज्यादा लोग आवेदन कर चुके हैं। बीजेपी में आए आवेदनों के आधार पर कल से पैनल बनना शुरू हो जाएगा। वहीं कांग्रेस पार्टी में इंटरनल सर्वे की रिपोर्ट के बाद पार्टी का प्रत्याशी तय होगा। बता दें कि सीकर नगर परिषद के लिए इस बार 65 वार्ड में वार्ड पार्षद का चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी में इसके लिए करीब 512 लोग आवेदन कर चुके हैं। कांग्रेस पार्टी में अब तक 328 आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन जमा करवाने को लेकर स्थानीय नेताओं के घरों पर पूरे दिन लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। बीजेपी में अब तक टिकट के लिए जो आवेदन आए हैं उनके आधार पर कल से पैनल बनाने का काम शुरू होगा। भाजपा की जिला कमेटी आवेदनों में से 3 से 4 योग्य कैंडिडेट का चयन करेगी और फिर उन नामों को आगे प्रदेश नेतृत्व को फॉरवर्ड करेगी। इसके बाद प्रदेश और जिला कमेटी नाम फाइनल करके सूची जारी करेगी। कांग्रेस पार्टी में अब तक 328 आवेदन आ चुके हैं। पार्टी की प्रदेश कमेटी और जिला कमेटी ने अब इंटरनल सर्वे शुरू कर दिया है। जो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस रिपोर्ट में एक योग्य आदमी का नाम चुना जाएगा। जिस पर जिला कमेटी और प्रदेश कमेटी डिसीजन लेकर फाइनल करेगी।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.