IND vs SL 2nd Test, Day-2: भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की. इसके बाद श्रीलंका ने आखिरी सेशन में सिर्फ 3 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने 2 विकेट चटका दिए. इसी के साथ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. दूसरे दिन भारत की ओर से ध्रुव जुरेल और सारांश जैन ने बल्लेबाजी की शुरु की थी. उस समय भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 300 रन पर था. दूसरे दिन बारिश की वजह से भी खेल प्रभावित रहा. जानें टेस्ट के दूसरे दिन क्या-क्या हुआ... ध्रुव जुरेल का शतक कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दबदबा दिखाया. ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया. उन्होंने 177 गेंदों पर नाबाद 115 रनों की पारी खेली. अपना शतक पूरा करने के बाद ध्रुव जुरेल ने अनोखा सेलिब्रेशन किया, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. ध्रुव जुरेल ने शतक पूरा करने के बाद अपने बाइसेप पर बना नया टैटू दिखाया. उनकी बांह पर लिखा, ‘जय जवान-जय किसान.’ पंत की आतिशी पारी ऋषभ पंत दूसरे दिन चोटिल कलाई पर पट्टी लगाकर मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे. मैच के पहले दिन वह चोट लगने से सिर्फ 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. इसके बावजूद उन्होंने दूसरे दिन आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. पंत ने 89 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के लगाए. इस पारी के साथ ही पंत WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं. बारिश के कारण रुका मैच भारत-श्रीलंका कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश भी देखने को मिली. बारिश के चलते काफी देर तक मैच भी रोकना पड़ा था. जब ध्रुव जुरेल 95 के स्कोर पर थे, तो बारिश के चलते मैच रोक दिया गया था. इसके बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ, तो जुरेल ने अपना शतक पूरा किया. श्रीलंका ने गंवाए 2 बड़े विकेट दूसरे दिन के आखिरी सेशन में श्रीलंका बल्लेबाजी करने उतरी. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज लाहिरू उदारा सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट करवाया. इसके बाद मानव सुथार ने कामिल मिशारा को LBW आउट करके श्रीलंका को दूसरा झटका दिया. श्रीलंका 3 ओवर में सिर्फ 8 रन बना पाई, जबकि 2 बड़े विकेट गंवा दिए. अभी श्रीलंका 495 रनों से पीछे है. अब तीसरे दिन यानी 25 अगस्त को श्रीलंका फिर से बल्लेबाजी करने उतरेगी.
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.