LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  GENERAL  /  इमरान खान के इलाज की मांग, गावस्कर, कपिल देव सम...
GENERAL Verified हिंदी

इमरान खान के इलाज की मांग, गावस्कर, कपिल देव समेत 21 पूर्व कप्तानों की अपील, पाकिस्तानी PM को लिखा लेटर

India 13h ago Source: publicofindia

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और 1992 विश्व कप विजेता कप्तान इमरान खान की सेहत को लेकर 21 पूर्व कप्तानों ने चिंता जताई है. इन पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर इमरान को सही इलाज और जरूरी मेडिकल सुविधा देने की मांग की है. इस पत्र पर भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव के भी हस्ताक्षर हैं. इमरान खान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे थे और 2023 से जेल में बंद हैं. इमरान खान को भ्रष्टाचार, सरकारी गोपनीय जानकारी लीक करने और अवैध विवाह से जुड़े मामलों में सजा मिली है. हालांकि, इमरान और उनकी पार्टी इन सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं. करीब छह महीने पहले भी 14 पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने उनकी सेहत को लेकर पाकिस्तान सरकार से तुरंत मेडिकल मदद देने की अपील की थी. अब सात और पूर्व कप्तानों के जुड़ने के बाद यह संख्या 21 हो गई है. अस्पताल से कुछ घंटे में जेल लौटे इमरानपूर्व कप्तानों ने अपने नए पत्र में हाल की घटना पर चिंता जताई. पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को अस्पताल ले जाकर मेडिकल बोर्ड से जांच कराने का आदेश दिया था. इस बोर्ड में उनके निजी डॉक्टरों और उनकी बहन डॉ. उजमा खान को भी शामिल किया जाना था. लेकिन इमरान को अस्पताल में कुछ घंटे रखने के बाद ही मेडिकल रूप से फिट बताया गया और वापस अदियाला जेल भेज दिया गया. उनकी टीम का कहना है कि अदालत के आदेश का पूरी तरह पालन नहीं हुआ. आंखों की रोशनी को लेकर भी चिंतापूर्व क्रिकेट कप्तानों ने कहा कि वे पाकिस्तान की कानूनी प्रक्रिया में दखल नहीं देना चाहते, लेकिन इमरान की सेहत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक मेडिकल बोर्ड उनकी पूरी जांच करे. खासतौर पर उनकी दाहिनी आंख की रोशनी कम होने की खबरों की जांच की जाए. इसके अलावा, परिवार से हर हफ्ते होने वाली मुलाकात में कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए और डॉक्टर जिस इलाज की सलाह दें, वह इमरान को तुरंत उपलब्ध कराया जाना चाहिए. क्रिकेटर्स जिन्होंने साइन किए: एडम गिलक्रिस्ट, एलेक्स ब्लैकवेल, एलन बॉर्डर, एलेस्टेयर कुक, एंड्रयू स्ट्रॉस, अर्जुन रणतुंगा, बेलिंडा क्लार्क, क्लाइव लॉयड, डेविड गॉवर, दिलीप वेंगसरकर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, जॉन राइट, कपिल देव, किम ह्यूजेस, ली जर्मन, माइकल एथरटन, माइकल ब्रियरली, नासिर हुसैन, स्टीफन वॉ, सुनील गावस्कर

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.