लखनऊ पूर्व विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक शनिवार को इंदिरा नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सेवा कार्यों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में संगठन के काम की समीक्षा की गई। लखनऊ पूर्व के सभी 11 प्रखंडों की कमेटियों का पुनर्गठन और विस्तार 15 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया। कार्यकर्ताओं के नियमित प्रवास और प्रखंड स्तर की बैठकों की तारीखें भी तय की गईं। आगामी कार्यक्रमों की बनाई योजना बैठक में आने वाले महीनों के कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इनमें अशोक सिंघल की जन्मशती वर्ष के कार्यक्रम, अखंड भारत संकल्प दिवस, हितचिंतक अभियान, दुर्गाष्टमी पर शौर्य संचलन, गोपाष्टमी और गीता जयंती शामिल हैं। युवाओं को जोड़ने के लिए बजरंग दल की ओर से ‘वंदे भारत-रन फॉर वंदे भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बलोपासना केंद्रों को सक्रिय करने, पूर्ण वंदेमातरम् गायन और मेहंदी कार्यक्रमों के जरिए लोगों से संपर्क बढ़ाने पर सहमति बनी। सर्वजातीय पुरोहितों को प्रशिक्षण देने की तैयारी जिला सह मंत्री हनुमंत सिंह ने बताया कि धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों पर भी काम किया जाएगा। इसके तहत रामायण-महाभारत परीक्षा कराने, स्थानीय मंदिरों, मठों और संतों की सूची तैयार करने, सर्वजातीय पुरोहितों को प्रशिक्षण देने और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभाग मंत्री योगेश, जिला उपाध्यक्ष रणविजय, जिला मंत्री अमित श्रीवास्तव, जिला सह मंत्री इंद्रजीत पाल समेत बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के पदाधिकारी मौजूद रहे। उमेश, किरण, दीप्ति, धर्मेंद्र और वीरेंद्र भी बैठक में शामिल हुए।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.