उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शुक्रवार को एक कुएं में खराब मोटर पंप ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी यह जानकारी दी। बबेरू क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव में दोपहर करीब पौने एक बजे शिवनारायण सिंह के कुएं में पानी निकालने के मोटर पंप को ठीक करने नीचे उतरे लालू (40) जहरीली गैस की चपेट आकर अचेत हो गए। इसके बाद लालू को बचाने कुएं में उतरे खेत मालिक कृष्ण कुमार (45) भी अचेत हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑक्सीजन गैस के साथ एक अन्य किसान को कुएं में उतार कर अचेत पड़े किसानों को बाहर निकलवाया और अस्पताल ले गई। सीओ ने बताया कि चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद लालू को मृत घोषित कर दिया। बाद में खेत मालिक कृष्ण कुमार की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों किसानों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.