LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  गजेंद्र पटेल बोले- कांग्रेस 'वंदे मातरम' के टुक...
POLITICS Verified हिंदी

गजेंद्र पटेल बोले- कांग्रेस 'वंदे मातरम' के टुकड़े कर रही:बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद खरगोन पहुंचे; 50 मंचों पर स्वागत

India 13h ago Source: publicofindia

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल गुरुवार शाम पहली बार शहर पहुंचे। इस दौरान 50 से अधिक मंचों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पटेल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की कार्यकारिणी में यह नई जिम्मेदारी मिली है। नवग्रह मंदिर में पूजन-दर्शन के बाद ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ एक रैली निकाली गई। यह रैली बावड़ी, डायवर्शन रोड और गायत्री मंदिर तिराहा होते हुए आगे बढ़ी, जहां जगह-जगह फूल बरसाकर उनका सम्मान किया गया। लगभग 2 किलोमीटर की दूरी तय कर रैली शाम 8 बजे जिला कार्यालय पहुंची। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे और खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार सहित नगर व जिला संगठन के मोर्चा पदाधिकारी मौजूद थे। परिवहन परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में विधायक पाटीदार ने कहा कि यह निमाड़ के लिए गर्व का विषय है कि उसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के नेतृत्व का सौभाग्य मिला है। सांसद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह खरगोन-बड़वानी के कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया। पटेल ने 2047 तक विकसित भारत और देश के शत-प्रतिशत राज्यों में भाजपा सरकार के लक्ष्य पर भी बात की। राष्ट्रीय महामंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अंग्रेजों की 'फूट डालो' की राह पर चल पड़ी है और 'वंदे मातरम' को दो टुकड़ों में किया जा रहा है। उन्होंने निमाड़ संभाग का मुख्यालय खरगोन बनाने और जल्द ही यहां रेल पहुंचाने का भी आश्वासन दिया। इससे पहले, पटेल भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। जिले में उनकी रैली की शुरुआत दोपहर 1 बजे धामनोद रोड से महेश्वर तहसील से हुई थी। वे महेश्वर, मंडलेश्वर और कसरावद होते हुए खरगोन पहुंचे थे।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.