हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में प्रभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज अमगाँव के सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रभा शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सैना रोड पर आरपी गुरुकुल शिक्षण संस्थान की खाली स्कूल ...
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.