LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  देवरिया भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित:3 महा...
POLITICS Verified हिंदी

देवरिया भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित:3 महामंत्री, 9 उपाध्यक्ष और 8 जिला मंत्री को मिली जिम्मेदारी

India 13h ago Source: publicofindia

देवरिया में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की देवरिया जिला इकाई ने बुधवार देर शाम अपनी नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी। रात करीब नौ बजे जारी सूची में जिलाध्यक्ष एवं सलेमपुर के पूर्व विधायक काली प्रसाद ने पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई टीम में संगठन के विभिन्न विभागों और पदों पर नए चेहरों को जगह दी गई है। 9 नेताओं को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी नई कार्यसमिति में अशोक कुमार पांडेय, अजीत कुमार सिंह, जय बहादुर गौतम, अरविंद पांडेय, राघवेंद्र वीर, विक्रम सिंह, बबीता चौहान, योगेश प्रजापति और नागेंद्र त्रिपाठी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कृष्णनाथ राय, अजय कुमार दुबे और जितेंद्र सिंह सैथवार को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 8 जिला मंत्री नियुक्त जिला मंत्री के पद पर राम जोखन निषाद, रामजी सिंह, रंजना देवी भारती, गोविंद चौरसिया, रवि प्रकाश कुशवाहा, माया विश्वकर्मा, डॉ. भानु प्रताप सिंह और डॉ. विनय कुमार राव को नियुक्त किया गया है। संगठन में हरेंद्र जायसवाल और सुनील गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मारकंडे गिरी को जिला कार्यालय मंत्री, जबकि विजय बेलदार और दीपक जायसवाल को जिला कार्यालय सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव मीडिया विभाग की जिम्मेदारी प्रभाकर तिवारी को जिला मीडिया संयोजक के रूप में दी गई है। सत्येंद्र मोदी त्रिपाठी और राहुल कुमार जिला मीडिया सहसंयोजक बनाए गए हैं। सोशल मीडिया संगठन के लिए सत्यम त्रिपाठी उर्फ शुभम को जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र कुशवाहा और निखिल गुप्ता सोशल मीडिया सहसंयोजक होंगे। आईटी विभाग में शिवम पांडेय को जिला आईटी संयोजक, जबकि रूपम पांडेय और दीपक श्रीवास्तव को जिला आईटी सहसंयोजक बनाया गया है। पुरानी कमेटी के कई चेहरे बाहर नई जिला कार्यसमिति की घोषणा के बाद भाजपा के संगठन में बदलाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने पुरानी कमेटी के कई सदस्यों को नई टीम में जगह नहीं दी है। माना जा रहा है कि नई कार्यसमिति के जरिए संगठन को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए अधिक सक्रिय बनाने की तैयारी की गई है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.