लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देशीय हॉल में राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता चल रही हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया । इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों से कुल 248 बालक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अंडर-14 बालक वर्ग के 25 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी मंडल के गौरव कनौजिया ने जीत हासिल की। 30 किलोग्राम में वाराणसी के रितेश यादव, 40 किलोग्राम में वाराणसी मंडल के चंद्रभान मिश्रा और 50 किलोग्राम में आगरा मंडल के मयंक कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजीव कश्यप ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया अंडर-19 बालक वर्ग में मेरठ मंडल के वंश ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में विजेता का खिताब जीता। 40 किलोग्राम में विंध्याचल मंडल के नीरज, 45 किलोग्राम में लखनऊ मंडल के शुभ रावत, 50 किलोग्राम में आगरा के अभिषेक और 54 किलोग्राम में लखनऊ के राजीव कश्यप ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में 58 किलोग्राम में लखनऊ के बादल कुमार शर्मा, 62 किलोग्राम में अयोध्या के दुर्गेश निषाद और 66 किलोग्राम में आगरा के प्रिंस राठौर विजेता बने। 70 किलोग्राम में आगरा के अंकुश, 74 किलोग्राम में वाराणसी के माधव तिवारी, 78 किलोग्राम में वाराणसी के निखिल सिंह और 82 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में वाराणसी के अंश मिश्रा ने भी शीर्ष स्थान हासिल किया। नामित सदस्यों ने निर्णायक की भूमिका निभाई प्रतियोगिता के तीसरे दिन के विजेता खिलाड़ियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार और मंडलीय उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक पीएन सिंह ने पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश कराटे एसोसिएशन द्वारा नामित सदस्यों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.