LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  खैरथल-तिजारा के 7 नगरीय निकायों में दो चरणों मे...
POLITICS Verified हिंदी

खैरथल-तिजारा के 7 नगरीय निकायों में दो चरणों में वोटिंग:तीन नगर परिषद में पहले चरण में होगा मतदान, नगर पालिकाओं में दूसरे चरण में डाले जाएंगे वोट

India 13h ago Source: publicofindia

राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। खैरथल-तिजारा जिले की खैरथल, तिजारा और भिवाड़ी नगर परिषद में पहले चरण में मतदान होगा। वहीं किशनगढ़बास, मुंडावर, कोटकासिम और टपूकड़ा में दूसरे चरण में वोटिंग होगी। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनावों की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। अब इन क्षेत्रों में सरकारी घोषणाओं, नए विकास कार्यों पर रोक रहेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पूरे प्रदेश में एक साथ निकाय चुनाव करवाए जा रहे हैं। जिले में 7 नगरीय निकाय में 230 वार्ड खैरथल-तिजारा जिले के नगरीय निकाय चुनाव में जिले के सभी 7 नगरीय निकायों के 230 वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया हो गई। जिसमें 3 नगरपरिषद और 4 नगरपालिकाएं है। खैरथल-तिजारा जिले के खैरथल नगरपरिषद में 45, भिवाड़ी नगरपरिषद में 60 वार्ड, तिजारा नगरपरिषद में 35 वार्ड, किशनगढ़बास नगरपालिका में 25 वार्ड, कोटकासिम नगरपालिका 20 वार्ड, मुंडावर नगरपालिका 25 वार्ड, टपूकड़ा नगरपालिका 20 वार्ड है। खैरथल-तिजारा जिले में कुल 7 नगर निकायों में 178277 मतदाता है। जिसमें खैरथल में 48628, किशनगढ़बास में 17592, कोटकासिम में 10580, मुंडावर में 11791, टपूकड़ा में 7452, तिजारा में 20624 और भिवाड़ी में 61610 मतदाता है। खैरथल नगर परिषद में 48628 मतदाता डालेंगे वोट खैरथल नगर परिषद क्षेत्र में कुल 48628 मतदाता हैं। इनमें 23284 महिलाएं जबकि 25342 पुरुष तथा अन्य 02 मतदाता हैं। नगरपरिषद में 45 वार्ड कुल 52 मतदान केंद्र है। तिजारा नगरपरिषद में 20624 मतदाता डालेंगे वोट तिजारा नगर परिषद क्षेत्र में कुल 20624 मतदाता हैं। इनमें 9952 महिलाएं जबकि 10673 पुरुष मतदाता हैं। तिजारा नगरपरिषद में 35 वार्ड कुल 35 मतदान केंद्र है। भिवाड़ी नगरपरिषद में 61610 मतदाता डालेंगे वोट भिवाड़ी नगर परिषद क्षेत्र में कुल 61610 मतदाता हैं। इनमें 27981 महिलाएं जबकि 33629 पुरुष मतदाता हैं। नगरपरिषद में 60 वार्ड कुल 60 मतदान केंद्र है। किशनगढ़बास नगरपालिका में 17592 मतदाता डालेंगे वोट किशनगढ़बास नगरपालिका क्षेत्र में कुल 17592 मतदाता हैं। इनमें 8450 महिलाएं जबकि 9142 पुरुष मतदाता हैं। किशनगढ़बास नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है। कोटकासिम नगरपालिका में 10580 मतदाता डालेंगे वोट कोटकासिम नगरपालिका क्षेत्र में कुल 10580 मतदाता हैं। इनमें 5094 महिलाएं जबकि 5486 पुरुष मतदाता हैं। कोटकासिम नगरपालिका में 20 वार्ड कुल 20 मतदान केंद्र है। मुंडावर नगरपालिका में 11791 मतदाता डालेंगे वोट मुंडावर नगरपालिका क्षेत्र में कुल 11791 मतदाता हैं। इनमें 5661 महिलाएं जबकि 6130 पुरुष मतदाता हैं। मुंडावर नगरपालिका में 25 वार्ड कुल 25 मतदान केंद्र है। टपूकड़ा नगरपालिका में 7452 मतदाता डालेंगे वोट टपूकड़ा नगरपालिका क्षेत्र में कुल 7452 मतदाता हैं। इनमें 3641 महिलाएं जबकि 3811 पुरुष मतदाता हैं। नगरपालिका में 20 वार्ड कुल 20 मतदान केंद्र है।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.