LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  निकाय चुनाव से पहले सीनियर नेताओं को फील्ड में ...
POLITICS Verified हिंदी

निकाय चुनाव से पहले सीनियर नेताओं को फील्ड में उतारा:दो पूर्व डिप्टी मेयर को बालोतरा-माउंट निकाय प्रभारी की जिम्मेदारी; भाजपा ने नियुक्त किए वार्ड-प्रभारी

India 13h ago Source: publicofindia

निकाय चुनावों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होते ही भाजपा पूरे चुनावी मोड में आ गई है। निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोधपुर समेत सभी संभाग के निकाय प्रभारी नियुक्त किए हैं। खास बात ये है कि इन निकाय चुनाव में भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत उन पदाधिकारियों को फील्ड में उतारा है, जो पहले खुद नगर निगम, विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं या फिर किसी बड़े राजनीतिक पद पर। इनमें जोधपुर से दो पूर्व डिप्टी मेयर रहे देवेंद्र सालेचा और राजेंद्र गहलोत का नाम भी शामिल है। देवेंद्र सालेचा को बालोतरा नगर ​परिषद के निकाय चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजेंद्र गहलोत को माउंट आबू नगर पालिका क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र सालेचा भी निकाय चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। वे मेयर पद की दौड़ में भी शामिल हैं। हालांकि आने वाले दिनों में संगठन की ओर से तय किया जाएगा कि मेयर का उम्मीदवार कौन रहेगा और किसे मैदान में उतारा जाएगा। वहीं हर संभाग के लिए संभागीय चुनाव संचालन समिति बनाई है। इस संचालन समिति में पूर्व पदाधिकारियों से लेकर पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष समेत पूर्व प्रदेशाध्क्ष तक शामिल है। जोधपुर निकाय चुनाव की कमान संभालेंगे देवल, भड़ाना को पाली की जिम्मेदारी जोधपुर निकाय चुनाव के लिए निकाय प्रभारी पूर्व विधायक और पूर्व प्रदेशा उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना को पाली नगर निगम क्षेत्र का निकाय प्रभारी बनाया गया है। वहीं निकाय प्रभारियों की लिस्ट में प्रताप सिंह बीठिया, मंशाराम परमार, लक्ष्मीनारायण दवे, संजय ओझा, जगराम विश्नोई, रेवत सिंह और जुगल किशोर व्यास जैसे अनुभवी नेताओं को निकाय प्रभारी की कमान सौंपी गई हैं। वहीं जोधपुर के 100 वार्डों के लिए भी वार्ड प्रभारी नियुक्त किए हैं। इन वार्डों को विधानसभानुसार बांटा गया है। हर विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में इन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा ने बनाई चुनाव संचालन समिति, पदाधिकारियों का लेंगे फीडबैक भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। संभाग से लेकर निकाय और वार्ड प्रभारी तक की नियुक्ति की गई है। जोधपुर संभाग के संभागीय चुनाव संचालन समिति की कमान राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नती प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत को सौंपी गई है। टिकट बंटवारे को लेकर 20 को होगी मीटिंग ओंकार सिंह लखावत के साथ पूर्व सांसद सीआर चौधरी और पूर्व विधायक हेमराज मीणा भी होंगे। तीनों पदाधिकारी बुधवार शाम को जोधपुर पहुंचेंगे। तीनों पदाधिकारी स्थानीय संगठन के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में मेयर पद समेत वार्डों में टिकट बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही फीडबैक भी लिया जाएगा। इधर, जोधपुर के अलावा जयपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग के ​लिए भी संभागीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। संभागीय चुनाव संचालन समिति में पूर्व उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद जसकौर मीणा और नारायण पंचारिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया जैसे नाम शामिल हैं।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.