LIVE Public of India  •  Pan-India Citizen Newsroom  •  Verified Reporting
support@publicofindia.in Membership
BREAKING
Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website Submit your story — verified, policy-led, privacy-first publishing Hindi & English news updated every 15 minutes from across India Members get priority review, profile badge & creator dashboard Public of India is a private platform — not a government website
Home  /  POLITICS  /  खड़गे के मंच का शुद्धीकरण, कांग्रेस का प्रदर्शन...
POLITICS Verified हिंदी

खड़गे के मंच का शुद्धीकरण, कांग्रेस का प्रदर्शन:खरगोन में पैदल मार्च निकाला, कार्यकर्ता बोले- यह सामाजिक भाईचारे के खिलाफ

India 13h ago Source: publicofindia

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के कथित शुद्धीकरण के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। अनुसूचित जाति कांग्रेस और शहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने इसे दलित समाज और खड़गे के अपमान का मामला बताया। दरअसल, उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस खड़गे के कार्यक्रम के बाद हिंदू संगठनों ने उस स्थान का शुद्धिकरण किया, जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया था। हिंदू संगठनों ने मंच पर पूजा-पाठ कर शुद्धिकरण किया था। इसी का विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम के बाद मंच का कथित शुद्धीकरण करना सामाजिक भाईचारे के खिलाफ है। उन्होंने इसे भाजपा की दलित विरोधी सोच बताया। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ, भगवानपुरा विधायक केदार डावर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नायक, शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तैय्यब अली बोहरा और अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.