उतरौला बलरामपुर - वाराणसी से निकला गया सन्त रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन रथ यात्रा का शनिवार को उतरौला पहुंचने पर विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा के कार्य कर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पर स्थित भाजपा कार्यालय पर पवित्र कलश का पूजा- अर्चना कर संत रविदास के समरसता और समानता के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, सद्भाव और भाई चारे का सन्देश दिया है, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी यात्राएं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करती हैं। यह रथ यात्रा ग्राम अल्ला नगर, फगुइया, लाल नगर, विरदा, बनिया भारी, मिलौली बाघा जोत और मोहन जोत के अलावा दर्जनों गांवों में पहुंची। ग्रामीणों ने उनकेऊपर पुष्पवर्षा कर रथ को और पवित्र कर रज कलश का स्वागत किया। इस मौके पर जिला मंत्री वन्दना पासवान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महि पाल चौधरी, विधान सभा संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष मेला राम वर्मा , संदीप कुमार वर्मा, विकास कुमार गुप्ता,परशु राम मौर्य, जनक राम मौर्य श्री निवास जायसवा ल, मनी राम यादव, के अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.