छत्रीपुरा क्षेत्र के कंजर मोहल्ले में बच्चों को अपशब्द कहने की बात को लेकर भाजपा नेता समर्थक विशाल बैस और उनके चचेरे भाई आनंद बैस के परिवार के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आ गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए अपशब्द कहने लगे। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। बाद में विशाल बैस अपने परिवार के साथ छत्रीपुरा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। विशाल बैस के परिवार का आरोप है कि विवाद की शुरुआत आनंद बैस द्वारा उनके बच्चों को मारने की बात कहने और अपशब्द बोलने से हुई। इसकी जानकारी मिलने पर परिवार की महिलाएं मौके पर पहुंचीं तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप है। विवाद के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाए, जिनमें से दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। विशाल बैस क्षेत्रीय विधायक एकलव्य गौड़ के समर्थक बताए जाते हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा सहित मंडल स्तर के कई पदों पर भी रह चुके हैं। पहले भी विवाद में सामने आया था नाम विशाल बैस का नाम पिछले साल नवरात्रि आयोजन के दौरान बियाबानी चौराहे पर हुए विवाद में भी सामने आया था। यहां भाजपा नेता गंगा पांडे के समर्थकों से उनका विवाद हुआ था। उस मामले में पुलिस ने रात में दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई की थी।
This is a summary. For the full story, refer to the original source. Public of India presents verified citizen-relevant reporting.